40 फीसदी काम पर 88 करोड़ का हो गया भुगतान, अब काम के नाम पर बहानेबाजी कर रही एजेंसी

Updated at : 07 Dec 2020 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
40 फीसदी काम पर 88 करोड़ का हो गया भुगतान, अब काम के नाम पर बहानेबाजी कर रही एजेंसी

सिल्क सिटी की बिजली सुधारने का ठेका जिस एजेंसी को मिला है, उन्हें 40 फीसदी काम पर अभी तक 88 करोड़ के करीब राशि का भुगतान कर दिया गया है. बावजूद इसके छह पावर सब स्टेशन के निर्माण में चार अधूरा है और दो जगहों पर काम तक शुरू नहीं हो सका है. ठेका की अवधि पूरी होने में अब तीन माह भी नहीं बचे हैं. मार्च में ठेका की अवधि पूरी हो जायेगी. इसके बाद गर्मी की शुरुआत के साथ बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो जायेगी. लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा.

220 करोड़ का काम दो साल में करना था पूरा

साल 2018 में 220 करोड़ से बिजली आपूर्ति में सुधार कार्य के लिए ठेका दिया गया था. मार्च 2020 में उन्हें काम पूरा करना है. उन्हें इस दो साल में छह बिजली उपकेंद्र का निर्माण के साथ खुले तारों को कवर्ड वायर से बदलने, अंडरग्राउंड लाइन बिछाने का काम करना है. मार्च में कार्यावधि पूरी हो रही है.

काम के नाम पर बहानेबाजी और अब कोरोना और चुनाव का बहाना

अभी तक काम के नाम पर केवल बहानेबाजी होती रही है. जब अब कार्यावधि पूरी होने का वक्त आया है तो कोरोना और चुनाव का बहाना बनाया जा रहा है. ठेका मिलने के साथ विभागीय पदाधिकारी ने ठेकेदार प्रेम दिखाना शुरू कर दिया था. यानी, काम शुरू भी नहीं किया और ठेकेदार को कारोड़ों रुपये एडवांस में दे दिया गया था.

Also Read: नगर निगम शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने में बरत रहा सुस्ती, फल-फूल रहे पानी के कारोबारी
मेडिकल कॉलेज और टीएनबी कॉलेजिएट में शुरू नहीं हो सका है उपकेंद्र का निर्माण

बिजली ठेका के तहत शहर में छह उपकेंद्र का निर्माण ठेकेदार को मार्च तक में कराना है मगर, अभी तक मेडिकल कॉलेज और टीएनबी कॉलेजिएट में काम तक शुरू नहीं हो सका है. बाकी के चार जगहों में भीखनपुर, सीटीएस, इंजीनियरिंग कॉलेज व कोढ़ा में उपकेंद्र का काम अधूरा पड़ा है. विभाग का दावा है कि भीखनपुर में अगले कुछ दिनों में उपकेंद्र चालू हो जायेगा.

Posted by : Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन