Xiaomi भारत में 16 मार्च को लॉन्च करने वाला है यह नया प्रोडक्ट…

Xiaomi New Launch: शाओमी अपने यूजर्स के लिए एक और नया प्रोडक्ट लेकर आ रही है जो कि 16 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. क्या है यह…
Xiaomi New Launch: शाओमी ने हाल ही भारतीय बाजार में अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max को लॉन्च किया है. ये हैंडसेट्स क्रमश: 17 और 25 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध होंगे.
अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक और नया प्रोडक्ट लेकर आ रही है जो कि 16 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है. ये नया प्रोडक्ट वायरलेस चार्जर या पावर बैंक हो सकता है.
आपको बता दें कि शाओमी को ना सिर्फ मोबाइल फोन्स बल्कि इसकी शानदार एक्सेसरीज के लिए भी जाना जाता है. कंपनी पिछले कुछ समय से लगातार अपने पोर्टफोलियो में नये प्रोडक्ट्स जोड़ रही है. इनमें मी स्पीकर, मी टूथब्रश, मी इयरफोन्स और कई दूसरी चीजें शामिल हैं.
बहरहाल, शाओमी के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर अकांउट पर 3 सेकेंड के वीडियो के साथ एक पोस्ट शेयर किया है. साथ ही जानकारी दी है कि 16 मार्च को कंपनी भारत में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है.
हालांकि इसमें प्रोडक्ट के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इमेज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी अपकमिंग प्रोडक्ट पावर बैंक या वायरलेस चार्जर हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










