WhatsApp की पर्सनल चैट कोई भी देख लेगा, यह फीचर हैरान कर देगा आपको

व्हॉट्सऐप स्क्रीन शेयरिंग फीचर के नाम से मालूम होता है कि इसके जरिये स्क्रीन शेयर कर किसी के फोन पर क्या चल रहा है, यह जाना जा सकता है. हालांकि यह तभी संभव होगा जब कोई आपको अपने स्मार्टफोन के स्क्रीन को ऐक्सेस करने की परमिशन देगा.

WhatsApp New Feature : मेटा के स्वामित्व वाले पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर पेश किया है. इसका नाम है स्क्रीन शेयरिंग फीचर. यह फीचर व्हॉट्सऐप के जरिये फोन की स्क्रीन शेयर करने की सहूलियत देता है.

व्हॉट्सऐप स्क्रीन शेयरिंग फीचर के नाम से मालूम होता है कि इसके जरिये स्क्रीन शेयर कर किसी के फोन पर क्या चल रहा है, यह जाना जा सकता है. हालांकि यह तभी संभव होगा जब कोई आपको अपने स्मार्टफोन के स्क्रीन को ऐक्सेस करने की परमिशन देगा.

व्हॉट्सऐप का यह नया फीचर वीडियो कॉलिंग के दौरान उपलब्ध रहेगा. इस फीचर के जरिये आप अपनी मर्जी से अपने फोन की स्क्रीन किसी के भी साथ शेयर कर पाएंगे. अगर आप किसी खास विंडो को शेयर करना चाहें, तो आपको उसका भी ऑप्शन मिलेगा.

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस फीचर का ऐलान कर दिया है. ऐसा फीचर पहले से गूगल और माइक्रोसॉफ्ट वीडियो कॉलिंग ऐप में पहले से मौजूद है. इसे आप व्हॉट्सऐप पर ऐक्सेस किया जा सकता है. यह किसी प्रोजेक्ट पर काम करने या उसे प्लान करने में मददगार होगा.

लैपटॉप और कंप्यूटर पर स्क्रीन शेयरिंग का फीचर पहले से मौजूद है. इसके लिए एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होता है. इसमें एनीडेस्क का नाम प्रमुख है. अब जब व्हॉट्सऐप स्क्रीन शेयर करने का ऑप्शन दे रहा है, ताे कोई दूसरा यह जान सकता है कि आपके फोन पर क्या चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










