WhatsApp New Features: अनजान कॉलर्स नहीं कर पाएंगे परेशान, नये फीचर्स से मजबूत होगी प्राइवेसी

whatsapp new features – व्हाट्सऐप ने दो नये फीचर्स- साइलेंस अननोन कॉलर्स और प्राइवेसी चेकअप का ऐलान किया है. सबसे खास बात यह है कि अब व्हाट्सऐप पर कॉल करके आपको कोई परेशान नहीं कर पाएगा. इन फीचर्स के जरिये अपना अकाउंट सिक्योर रखने में यूजर्स को फायदा होगा.
WhatsApp Privacy Features: इंस्टैंट मैसेंजर प्लैटफॉर्म व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स को बेहतरीन प्राइवेसी कंट्रोल वाला एक नया फीचर दिया है. मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप पर लगातार नये फीचर्स आते रहते हैं, जो इसका एक्सपीरिएंस बेहतर बनाने के साथ यूजर्स की प्राइवेसी भी मजबूत करते हैं. व्हाट्सऐप ने हाल ही में दो नये फीचर्स- साइलेंस अननोन कॉलर्स (Silence Unknown Callers) और प्राइवेसी चेकअप (Privacy Checkup) का ऐलान किया है. सबसे खास बात यह है कि अब व्हाट्सऐप पर कॉल करके आपको कोई परेशान नहीं कर पाएगा. इन फीचर्स के जरिये अपना अकाउंट सिक्योर रखने में यूजर्स को फायदा होगा.
अनचाही कॉल्स से छुटकारा
WhatsApp का नया फीचर- साइलेंस अननोन कॉलर्स, यूजर्स को अनचाही कॉल्स से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है. ऐप यूजर्स को केवल एक सेटिंग करनी होगी, जिसके बाद अनजाने कॉलर्स के कॉल साइलेंट हो जाएंगे. ये कॉल आम तौर पर उन नंबरों से आते हैं, जो यूजर्स के कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं होते. नया फीचर व्हाट्सऐप पर ऐसे लोगों की कॉल रोक देगा अनजान नंबरों से आते हैं. आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में व्हॉट्सऐप पर स्पैमिंग के मामले बढ़े हैं. इंटरनेशनल नंबर्स या अनजान नंबरों से स्कैमर्स फोन करके व्हाट्सऐप यूजर्स को अपने जाल में फंसाते थे और उनसे बड़ी रकम झटक लेते थे. नया फीचर ऐसे ही कॉलर्स से बचाने के लिए तैयार किया गया है.
Also Read: WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप पर आया पर्सनल चैनल फीचर, जानिए इसमें क्या है खास
मार्क जुकरबर्ग ने की यह घोषणा
व्हाट्सऐप के साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के स्वामित्व वाले मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने यह घोषणा की है कि व्हाट्सऐप यूजर्स अब ऐसी कॉल्स को साइलेंट कर सकते हैं, जो उनकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं हैं. अगर आपने इस फीचर को ऑन कर दिया, तो आपके पास अनजान नंबरों से आनेवाले कॉल साइलेंट हो जाएंगे. इस फीचर को अब सबके लिए रोलआउट कर दिया गया है. इस फीचर को एक्टिवेट करने के बाद अनजान लोगों के कॉल करने पर आपके फोन की घंटी नहीं बजेगी. केवल आप उनके कॉल्स को नोटिफिकेशन सेक्शन में देख सकते हैं. इस तरह देखें तो व्हाट्सऐप के इस नये फीचर से यूजर्स को अनजाने कॉल से डिस्टर्बेंस नहीं होगी.
Privacy Checkup कैसे काम करेगा?
व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए प्राइवेसी चेकअप नाम का नया फीचर भी लाया है. नये फीचर के मेन्यू में यूजर्स को प्राइवेसी और सिक्योरिटी टूल्स की डिटेल्स नजर आयेंगी. यह फीचर यूजर को यह बताएगा कि प्राइवेसी का बेस्ट लेवल कैसे चुनना है. प्राइवेसी सेटिंग में जाने पर प्राइवेसी चेकअप बैनर दिखेगा. इसमें स्टार्ट चेकअप सेलेक्ट करना है. इस फीचर के जरिये यूजर्स को व्हाट्सऐप के अलग-अलग प्राइवेसी लेयर्स के बारे में जानकारी मिलती है.
Also Read: WhatsApp के Deleted Message कैसे पढ़ें? जानें सीक्रेट तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










