Viral Video: बंदे ने सूटकेस को बना डाली मिनी कार, अंदर फिट कर दिया स्टीयरिंग, ब्रेक और 60CC इंजन

Updated:
विज्ञापन
viral video man turned suitcase into mini car

viral video man turned suitcase into mini car

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने सूटकेस को ही मिनी कार में बदल दिया है. हैरानी की बात ये है कि इस छोटी-सी सूटकेस कार में उन्होंने स्टीयरिंग, ब्रेक, क्लच, एक्सीलेरेटर और 60CC का इंजन तक फिट कर दिया है. आइए देखते हैं ये यूनिक वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: एक शख्स की गेराज में कुछ ऐसा है जो Audi, Mercedes और BMW जैसी गाड़ियों को भी पीछे छोड़ देता है. इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में एक कार प्रेमी का कमाल दिखाया गया है, जो रोजमर्रा की चीजों से अनोखी गाड़ियां बना देते हैं. यहां तक कि उन्होनें सूटकेस को भी नहीं छोड़ा है. उनकी यही क्रिएटिविटी जुगाड़ देखकर लोग हैरान हो गए हैं. आइए आपको भी दिखते है वीडियो को…

सूटकेस को बना दिया चार पहिया गाड़ी

वीडियो की शुरुआत में वह बड़े मजे से अपनी सूटकेस कार दिखाते हैं. यह देखकर वीडियो बनाने वाला व्यक्ति दंग रह जाता है और पूछता है- सूटकेस कार? इसके बाद वह बताते हैं कि यह कार उन्होंने कैसे बनाई. वह सूटकेस का ऊपरी हिस्सा खोलते हैं, सीट बाहर निकालकर उस पर बैठते हैं. फिर वे स्टीयरिंग, ब्रेक, क्लच और एक्सीलेरेटर दिखाते हैं और बताते हैं कि इस छोटी कार में 60 CC का इंजन लगा है. उन्होंने यह भी बताया कि इसमें छोटी-छोटी पहिए हैं, बिल्कुल साइकिल की तरह.

क्रिएटिविटी की देनी पड़ेगी दाद

वीडियो जैसे-जैसे आगे बढ़ता है उस कार प्रेमी की क्रिएटिविटी और नजर आती है. उन्होनें एक शिवलिंग के आकार वाली भी कार बनाई है. उन्होंने बताया कि ये कार उन्होंने खास तौर पर शिवरात्रि के लिए बनाई है. इसमें एक व्यक्ति आराम से बैठ सकता है. उन्होंने कार का एंट्रेंस दिखाया और बताया कि शिवलिंग के गर्दन वाले हिस्से में लगा ग्लास पारदर्शी है, ताकि अंदर बैठकर ड्राइव करते समय सड़क साफ दिखाई दे. इसी तरह उन्होनें एक डबल-सीटर स्कूटर, एक छोटा वन-सीटर वोल्क्सवैगन वैन, दो-सीटर ड्यून बग्गी और मारुति 800 इंजन वाला चार-सीटर छोटा जीप मॉडल भी तैयार किया है.

Viral Video: देखें वीडियो

यह भी देखें: Viral Video: शख्स ने अपनी लाल Alto पर लगा दी CCTV कैमरा और माइक, पीछे देखने का तरीका देखकर हैरान हुए लोग

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola