UPI का सर्वर देशभर में डाउन, Paytm Google Pay पर अटक गया लोगों का पेमेंट, NPCI ने कही यह बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2022 11:40 PM
UPI Down: नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा विकसित इंस्टेंट पेमेंट इंटरफेस यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का सर्वर रविवार को एक घंटे से भी ज्यादा वक्त तक सर्वर डाउन रहा, जिससे गूगल पे, फोनपे, पेटीएम, ऐमजॉन पे आदि पर यूपीआई से लेनदेन अटका रहा.
UPI Server Down: नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा विकसित इंस्टेंट पेमेंट इंटरफेस यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का सर्वर रविवार को एक घंटे से भी ज्यादा वक्त तक सर्वर डाउन रहा, जिससे गूगल पे, फोनपे, पेटीएम, ऐमजॉन पे आदि पर यूपीआई से लेनदेन अटका रहा.
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का सर्वर डाउन होने से लोगों को डिजिटल पेमेंट में दिक्कत का सामना करना पड़ा. यूपीआई को डेवलप करने वाली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा है कि अब यूपीआई सर्विस ऑपरेशनल हो चुकी है. एनपीसीआई ने ट्वीट कर कहा- तकनीकी दिक्कत की वजह से UPI यूजर्स को हुई असुविधा के लिए खेद है. UPI सर्विस अब काम कर रही है और हम सिस्टम पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं.
Regret the inconvenience to #UPI users due to intermittent technical glitch. #UPI is operational now, and we are monitoring system closely.
— NPCI (@NPCI_NPCI) January 9, 2022
इंस्टैंट पेमेंट इंटरफेस यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) लगभग एक घंटे से अधिक समय तक ठप रहने से सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस बात की भड़ास निकाली. सोशल मीडिया पर लोगों ने यूपीआई से पेमेंट नहीं हो पाने की शिकायत की.
Also Read: PhonePe, Google Pay, Paytm पेमेंट बिना इंटरनेट के करें, ये है तरीका
ट्विटर पर कई लोगों ने ट्वीट कर शिकायत की है कि यूपीआई का सर्वर करीब एक घंटे से डाउन होने की वजह से काम नहीं कर रहा है और इस वजह से वे डिजिटल वॉलेट पेटीएम (Paytm), फोन-पे (PhonePe) और गूगल-पे (Google Pay) जैसे ऑनलाइन पेमेंट प्लैटफॉर्म काम नहीं कर रहे हैं.
Google Pay, PhonePe, paytm and all kind of UPI payment servers are down today. Please check before making a payment today. #googlepay #phonepe #Paytm #serverdown
— Stewin Samuel (@StewinSamuel) January 9, 2022
स्टीवन सैम्युअल नाम के एक यूजर ने ट्वीट कर बताया कि यूपीआई का सर्वर डाउन होने के कारण पेटीएम, फोन-पे और गूगल-पे नहीं चल रहा है. इससे पेमेंट पास नहीं हो रहा है. एक यूजर ने लिखा है कि Google Pay, PhonePe, Paytm और सभी प्रकार के UPI पेमेंट सर्वर आज डाउन हैं. कृपया आज पेमेंट करने से पहले जांच कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










