नई सेडान खरीदने का प्लान बना रहे हैं? जल्द लॉन्च होगी Tata और Skoda की 3 अफोर्डेबल कारें
Skoda Slavia Sedan (Pic: Skoda)
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही 3 नई सेडान कारें लॉन्च होने वाली हैं, जिनमें टाटा टिगोर फेसलिफ्ट, टिगोर ईवी फेसलिफ्ट और स्कोडा सलाविया फेसलिफ्ट शामिल हैं. ये गाड़ियाँ अपग्रेडेड फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ आ रही हैं.
इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में एसयूवी की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. हालांकि इसके बावजूद भी कम्पनियों ने सेडान से दूरी नहीं बनाई है. आने वाले कुछ महीनो में देश में कई नई अपडेटेड सेडान लॉन्च होने वाली हैं. इस लिस्ट में टाटा टिगोर फेसलिफ्ट, टिगोर ईवी फेसलिफ्ट और स्कोडा सलाविया फेसलिफ्ट शामिल हैं. यदि आपने भी एक सेडान खरीदने का प्लान बनाया है, तो आप इन नए मॉडल का इंतजार कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. आई उन कारों के बारे में जानते हैं जो लॉन्च होने वाली है.
Tata Tigor Facelift (टाटा टिगोर फेसलिफ्ट)
अगर आपने टाटा मोटर्स की सेडान खरीदने का सोचा है, तो टिगोर फेसलिफ्ट आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन बन सकती है. नई टिगोर हाल ही में लॉन्च हुए टाटा टियागो फेसलिफ्ट से कई डिजाइन और फीचर्स लिए जा सकते हैं. इसके आगे में स्लिमर हैडलैंप, इंटीग्रेटेड LED DRLS और ग्लॉस ब्लैक ट्रिम देखने को मिलेगा. नए डिजाइन का बंपर, बड़े एयर इनटेक, नए अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड LED टेललैंप भी मिल सकते हैं. इसके अलावा केबिन में 10.25 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग और टाइप सी पोर्ट मिलेंगे. साथ ही, 6 एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा भी मिल सकते हैं.
टाटा टिगोर फेसलिफ्ट इंजन: इसके इंजन में किसी प्रकार के बदलाव की उम्मीद नहीं लग रही है. इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 86PS की ताकत और 113NM टॉर्क जेनरेट करेगा. वहीं, सीएनजी वर्जन में 75.5PS और 96.7NM आउटपुट देगा. दोनों इंजन के साथ फेसलिफ्ट में भी 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स मिलेगा.
ये भी पढ़ें: ₹15 लाख के बजट में 400km से ज्यादा की रेंज देती हैं ये इलेक्ट्रिक एसयूवी, Tata से Kia तक ये 4 ऑप्शन
Tata Tigor EV फेसलिफ्ट (टाटा टिगोर ईवी फेसलिफ्ट)
इस मॉडल को कंपनी इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी लॉन्च कर सकती है. साल 2019 में लॉन्च होने के बाद पहली बार इसमें बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा. इसमें ICE मॉडल जैसा नया फ्रंट डिजाइन, एयरो एफिशिएंट अलॉय व्हील्स और नए टेललैंप मिल सकते हैं. केबिन में 10.25 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें पावरट्रेन में बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. इसके अलावा 26kWH का बैट्री पैक मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: Tata Sierra बेस वेरिएंट खरीदने का प्लान है? जानें कितना पावरफुल है इंजन और क्या मिलेंगे फीचर्स
Skoda Slavia Facelift (स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट)
आने वाले 18 अगस्त, 2026 को स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट लॉन्च होगा. इसमें नई LED हेडलाइट्स, कनेक्टेड DRLs, अलॉय व्हील्स, नया फ्रंट बंपर और फुल विड्थ LED टेललाइट्स मिल सकता है. आगे में एल्यूमिनिटेड स्कोडा लेटरिंग भी मिलने की उम्मीद है. इसके इंटीरियर में बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नई एंबीएंट लाइटिंग, रियर मसाजिंग सीट्स का साथ कई प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसमें 1.0 लीटर का TSI के साथ इंजन मिल सकता है, जो 6 स्पीड मैनुअल और 8 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जुड़ा हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







