Twitter Controversy: भारतीय झंडा लगाने पर ट्विटर ने छीन लिया ब्लू टिक! आखिर माजरा क्या है?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Aug 2023 6:53 PM
पीएम मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी में तिरंगा लगाने की अपील की. इसका असर भी दिखा और 24 घंटे के भीतर लाखों भारतीयों ने अपने - अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगा लिया. अब इस चीज को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है.
PM Modi Indian Flag Twitter Controversy : 77वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में जश्न का माहौल है. पूरे देश में राष्ट्रभक्ति से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला से लगातार 10वीं बार तिरंगा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया. 77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया था. इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने ट्विटर (X) पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगा लिया था.
इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिये देशवासियों को अपने ट्विटर (एक्स), फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी या प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगाने की अपील की. पीएम मोदी की इस अपील का असर भी दिखा और करोड़ों भारतीयों ने अपने – अपने प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगा लिया. अब इस चीज को लेकर विवाद हो गया है. खबर है कि ट्विटर ने ऐसे लोगों से ब्लू टिक वापस ले लिया, जिन्होंने अपनी प्रोफाइल पर भारतीय राष्ट्र ध्वज लगाया था.
Also Read: Har Ghar Tiranga: पीएम मोदी ने बदली अपनी सोशल मीडिया डीपी, लोगों से भी ऐसा करने की अपील
फेक अकाउंट को रोकने के लिए किया गया ऐसा ?
हैरानी की बात यह है कि ट्विटर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकाउंट से भी ब्लू टिक वापस ले लिया गया है. दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो ट्विटर ने प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाने को नियमों का उल्लंघन माना है. इसकी वजह से ट्विटर ने ब्लू टिक को हटा दिया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले तक 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे मौकों पर तिरंगे को प्रोफाइल फोटो के तौर पर उपयोग किया जा सकता था, और लाखों – करोड़ों लोग ऐसा करते भी रहे हैं. वहीं, एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभालने के बाद कुछ नये नियम जारी किये थे.
एलन मस्क की ओर से फेक अकाउंट को रोकने के लिए प्रोफाइल फोटो और नाम नहीं बदलने का नियम जारी किया था. इसके उल्लंघन पर प्रोफाइल वेरिफिकेशन हटाने का नियम जारी किया गया था. ऐसे में ट्विटर की प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगे की डीपी लगाने पर ब्लू टिक सस्पेंड होने की यही वजह बतायी जा रही है.
Also Read: Har Ghar Tiranga 2023: तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी कहां और कैसे करें अपलोड ? यहां जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










