मीलों का सफर होगा आसान, आराम और दमदार परफॉर्मेंस के लिए चुनें ये 5 Cruiser Bikes

Updated:
विज्ञापन

Royal Enfield Meteor 350 / Image: Royal Enfield

Top 5 Cruiser Bikes: अगर आप लंबी दूरी की बाइक राइड का शौक रखते हैं, तो सही क्रूजर बाइक आपके सफर को बेहद आरामदायक बना सकती है. ऐसे में यहां 5 ऐसे क्रूजर बाइक्स के बारे में बताया गया है, जो आरामदायक राइडिंग पोजिशन, दमदार इंजन और हाईवे टूरिंग के लिए बेहतरीन ऑपशंस हैं.

विज्ञापन

अगर आपका दिल लंबी रोड ट्रिप्स और खुले हाईवे पर बाइक दौड़ाने का करता है, तो सही क्रूजर बाइक आपके सफर का पूरा मजा बदल सकती है. आरामदायक सीट, रिलैक्स्ड राइडिंग पोजिशन और दमदार टॉर्क वाला इंजन घंटों की राइड को भी आसान बना देता है. यही वजह है कि टूरिंग पसंद करने वाले राइडर्स की पहली पसंद अक्सर क्रूजर मोटरसाइकिलें होती हैं. अगर आप भी ऐसी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, जो शहर के साथ-साथ लंबी हाईवे राइड्स में भी बेहतरीन साथ निभाए, तो ये 5 मॉडल आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

Kawasaki Eliminator

Kawasaki Eliminator उन राइडर्स के लिए है, जो क्लासिक क्रूजर लुक के साथ मॉडर्न परफॉर्मेंस चाहते हैं. इसमें 451cc पैरेलल-ट्विन इंजन और हल्का चेसिस दिया गया है, जिससे यह शहर और हाईवे दोनों जगह शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस देती है. इसकी लो सीट हाइट, बैलेंस्ड राइडिंग पोजिशन और स्मूद इंजन लंबी दूरी के सफर को आसान और आरामदायक बनाते हैं. नए और अनुभवी दोनों तरह के राइडर्स के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है.

Royal Enfield Meteor 350

अगर आप किफायती कीमत में टूरिंग के लिए भरोसेमंद बाइक चाहते हैं, तो Royal Enfield Meteor 350 एक शानदार ऑप्शन है. इसमें 349cc J-सीरीज इंजन मिलता है, जो स्मूद और रिफाइंड परफॉर्मेंस के साथ हाईवे पर आरामदायक क्रूजिंग का एक्सपीरियंस देता है. इसकी लो सीट हाइट, कुशन वाली सीट और न्यूट्रल राइडिंग पोजिशन लंबी दूरी की राइड को आसान बनाती है. साथ ही Tripper Navigation और कंपनी के कई टूरिंग एक्सेसरीज इसे और भी बेहतर बनाते हैं.

Kawasaki Vulcan S

अगर आप दमदार परफॉर्मेंस के साथ प्रीमियम क्रूजर का एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Kawasaki Vulcan S पर जरूर नजर डालें. इसमें 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो हाईवे पर स्मूद और पावरफुल राइडिंग का एक्सपीरियंस देता है. इस बाइक की खासियत Ergo-Fit सिस्टम है, जिसकी मदद से राइडर अपनी लंबाई और सुविधा के हिसाब से बाइक की राइडिंग पोजिशन को एडजस्ट कर सकता है. आरामदायक सीट और रिलैक्स्ड हैंडलबार इसे लंबी यात्राओं के लिए शानदार ऑपशन बनाते हैं.

Bajaj Avenger Cruise 220

अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है और आप एक आरामदायक क्रूजर बाइक चाहते हैं, तो Bajaj Avenger Cruise 220 बेहतरीन ऑप्शन है. इसकी फीट-फॉरवर्ड राइडिंग पोजिशन, चौड़ी सीट और सॉफ्ट सस्पेंशन लंबी दूरी तय करते समय थकान को काफी कम कर देते हैं. इसमें 220cc ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है. हाईवे पर आराम से क्रूज करने के लिए यह बाइक आज भी सबसे पॉपुलर ऑपशंस में से एक गिनी जाती है.

Royal Enfield Super Meteor 650

अगर आपका फोकस सिर्फ लंबी हाईवे राइड्स है, तो Royal Enfield Super Meteor 650 इस लिस्ट की सबसे दमदार बाइक्स में से एक है. इसमें 648cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो हाईवे पर बिना किसी परेशानी के तेज रफ्तार पर भी स्मूद क्रूजिंग करता है. इसकी चौड़ी सीट, फॉरवर्ड-सेट फुटपेग, आरामदायक हैंडलबार और USD फ्रंट फोर्क्स लंबी दूरी की राइड को बेहद आरामदायक बनाते हैं. कंपनी इसके लिए फैक्ट्री-फिटेड टूरिंग एक्सेसरीज भी उपलब्ध कराती है. हालांकि, इसका सस्पेंशन थोड़ा सख्त है, इसलिए खराब सड़कों पर हल्के झटके महसूस हो सकते हैं. इसके बावजूद लंबी दूरी की टूरिंग के लिए यह सबसे बेहतरीन क्रूजर बाइक्स में से एक मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: ₹2 लाख से कम में मिलती हैं ये 5 दमदार बाइक्स, फीचर्स और परफॉर्मेंस में देती हैं Classic 350 को कड़ी टक्कर

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola