Banned Android Apps: अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन से जल्द हटाएं ये ऐप्स, हो सकता है बड़ा नुकसान

Google Play Store पर कई ऐसे ऐप्स मौजूद हैं जो आपके स्मार्टफोन के लिए काफी घातक साबित हो सकते हैं. बता दें इन खतरनाक ऐप्स को Google ने अपने Play Store से भी हटा दिया है और अगर आप ने इनमें से किसी भी ऐप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल किया है तो हम आपको इन्हे तुरंत अनइंस्टॉल करने की सलाह देंगे.
Threatening Android Apps: Google Play Store पर ऐसे कई ऐप्स मौजूद हैं जो आपके लिए काफी घातक साबित हो सकते हैं. और, अगर आपने इनमें से किसी भी ऐप को अपने Android स्मार्टफोन पर इंस्टॉल किया है तो ये ऐप्स आपको पूरी तरह से बरबाद करने की भी क्षमता रखते हैं. दरअसल आज जिन ऐप्स के बारे में हम आपको बताने वाले हैं उन्हें Google ने पहले ही अपने Play Store से हटा दिया है लेकिन, ऐसा हो सकता है की आपने इन्हे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर लिया हो. अगर आप ने भी इनमें से किसी भी ऐप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करके रखा है तो तुरंत इन्हे अनइंस्टॉल कर दें. अगर अपने अभी इन्हे अपने फोन से नहीं हटाया तो आगे चलकर ये आपको बड़ी मुसीबत में भी डाल सकते हैं.
इस स्टोरी में जिन ऐप्स के बारे में हम आपको बताने वाले हैं उन्हें पहले ही Google ने अपने Play Store से हटा दिया है. Play Store से हटा दिए जाने की वजह से अब आप इनमें से किसी भी ऐप को अब डाउनलोड नहीं कर सकेंगे. आपको बता दें Google ने Play Store से कुल 17 ऐप्स को हटाया है. इन ऐप्स को हटाने के पीछे मुख्य कारण ग्राहकों की प्राइवेसी को बचाना है. पिछले साल भी कंपनी ने अपने प्लैटफॉर्म से ऐसे कई ऐप्स को हटाया था. पिछले सा Google ने Play Store से 12 ऐप्स को हटाया था.
Google Play Store पर मजूद इनमें से अगर आपने किसी भी ऐप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किया है तो, जान लें कि यह ऐप्स आपके स्मार्टफोन के जरिये आपका बैंक अकाउंट पूरी तरह से खाली करने की क्षमता रखते हैं. ये ऐप्स मैलवेयर की कैटेगोरी मेंआते हैं और एक वायरस की तरह काम करते हैं. इन ऐप्स की मदद से आपके फोन में मौजूद बैंकिंग डीटेल्स, ट्रांजैक्सन पिन और पासवर्ड्स जैसी कीमती जानकारियों को चुरा लिया जाता है.
-
Call Recorder Apk
-
Rooster VPN
-
Document Scanner
-
Universal Saver Pro
-
Super Cleaner- Hyper and Smart
-
Call Recorder Pro
-
Extra Cleaner
-
Eagle Photo Editor
-
Crypto Utils
-
Just in: Video Motion
-
Fix Cleaner
-
Lucky Cleaner
-
Universal Saver
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




