छोटी हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, दोनों पैर आसानी से टिकेंगे जमीन पर

Updated:
विज्ञापन
कम सीट हाइट वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर (Photo: AI Generated)

कम सीट हाइट वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर (Photo: AI Generated)

अगर आपकी हाइट कम है, तो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सीट हाइट जरूर देखें. कम सीट हाइट होने पर स्कूटर रोकते समय दोनों पैर आसानी से जमीन पर टिक जाते हैं, जिससे चलाना और आसान लगता है. आइए देखते हैं 5 ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर जो लो सीट हाइट के साथ आते हैं.

विज्ञापन

अगर आपकी हाइट कम है, तो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सीट हाइट सबसे जरूरी चीजों में से एक होती है. कम सीट हाइट होने से स्कूटर रोकते समय दोनों पैर आसानी से जमीन पर टिक जाते हैं. खासकर शहर के ट्रैफिक में, जहां बार-बार रुकना और चलना पड़ता है, यह चीज बड़े काम आती है. अगर आप भी ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं जिसकी सीट ज्यादा ऊंची न हो, तो नीचे हमने 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में  बताया है जो कम सीट हाइट के साथ आते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Honda QC1

यह भारत में Honda का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो Activa e: के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसमें 1.5kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है, जो 1.8kW की पीक पावर जनरेट करती है. कंपनी के मुताबिक, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 80 km (IDC) तक की रेंज देता है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 50 km/h है. इसमें 704mm की सीट हाइट दी गई है.

TVS Orbiter

TVS Orbiter को कंपनी ने दो वेरिएंट्स (V1 और V2) में लॉन्च किया है. अच्छी बात यह है कि दोनों का डिजाइन और बॉडी बिल्कुल एक जैसी है. यही वजह है कि दोनों में 763mm की सीट हाइट मिलती है. यानी राइडिंग पोजिशन में कोई फर्क नहीं होगा. दोनों वेरिएंट्स के बीच असली अंतर सिर्फ बैटरी पैक और कनेक्टिविटी फीचर्स का है.

ये भी पढ़ें: बैटरी बदलें और निकल पड़ें…102Km की रेंज वाली Honda Activa e की जानें सारी खूबियां

Bajaj Chetak C2501

Bajaj Chetak C2501 कंपनी की Chetak लाइनअप का सबसे नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है. लुक्स की बात करें तो इसमें वही क्लासिक Chetak डिजाइन मिलता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 763mm की लो सीट हाइट है, जो C3000 सीरीज के मुकाबले इसे चलाना और भी आसान बनाती है. इसमें छोटा बैटरी पैक दिया गया है, जिससे इसकी कीमत भी कम रखी गई है.

Ampere Nexus

Greaves की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ampere Electric का फ्लैगशिप स्कूटर Ampere Nexus दो वेरिएंट्स EX और ST में आता है. दोनों मॉडल्स में 765mm की सीट हाइट दी गई है. फर्क सिर्फ फीचर्स का है. EX वेरिएंट में 6.2-इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है, जबकि ST वेरिएंट 7-इंच की बड़ी TFT स्क्रीन और ज्यादा एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है. 

TVS iQube

TVS iQube इस समय भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. कंपनी हाल ही में इसके 10 लाख (1 मिलियन) यूनिट्स के प्रोडक्शन का बड़ा आंकड़ा पार कर चुकी है. Chetak की तरह TVS iQube भी कई वेरिएंट्स में आता है. इसका बेस मॉडल 2.2kWh, 3.1kWh और 3.5kWh बैटरी ऑप्शन के साथ उपलब्ध है. वहीं iQube S में 4.7kWh और टॉप मॉडल iQube ST में 5.3kWh की बैटरी मिलती है. इनमें 770mm की सीट हाइट दी गई है.

ये भी पढ़ें: Hero Xoom 160 खरीदने की सोच रहे हैं? Smart Key से 22L स्टोरेज तक, जानें क्या-क्या मिलता है


विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola