बैटरी बदलें और निकल पड़ें…102Km की रेंज वाली Honda Activa e की जानें सारी खूबियां

Updated:
विज्ञापन
Honda Activa e

Honda Activa e (Photo: honda2wheelersindia.com)

Honda Activa e शहर में रोजाना सफर करने वालों के लिए बनाया गया इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसमें बैटरी स्वैप की सुविधा, अच्छी रेंज, शानदार परफॉर्मेंस और कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन

Honda Activa ने साल 2001 में भारतीय सड़कों पर अपनी अलग पहचान बनाई थी. अब उसी भरोसेमंद नाम के साथ इसकी इलेक्ट्रिक वर्जन Honda Activa e आ गई है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर खास तौर पर डेली सिटी राइड करने वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें Honda का बैटरी-स्वैपिंग सिस्टम, स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स और अलग-अलग राइडिंग मोड जैसे कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. अगर आप इस स्कूटर को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए इससे जुड़ी हर जरूरी डिटेल्स जानते हैं.

बैटरी और रेंज

Honda Activa EV साल 2025 में लॉन्च हुई थी. इसकी सबसे बड़ी खासियत है स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी. यानी बैटरी खत्म होने पर चार्ज होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बस Honda के बैटरी स्वैप स्टेशन पर जाएं, पुरानी बैटरी बदलें और करीब 1 मिनट में फिर से सफर के लिए तैयार हो जाएं. स्कूटर में दो 1.5kWh की लिथियम-आयन स्वैपेबल बैटरियां मिलती हैं. यह एक बार फुल चार्ज पर 102 km (IDC) तक की रेंज देने का दावा करता है.

Honda Activa e की परफॉरमेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Permanent Magnet Synchronous Motor (PMSM) दिया गया है, जो 8.04hp की पावर और 22Nm का टॉर्क जनरेट करता है. Honda Activa EV की टॉप स्पीड 80 km/h है और यह 0 से 60 km/h की स्पीड सिर्फ 7.3 सेकंड में पकड़ लेती है. राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Econ, Standard और Sport जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं. वहीं, Reverse Mode पार्किंग और भीड़भाड़ वाली जगहों पर स्कूटर को आसानी से पीछे करने में काफी मदद करता है.

डिजाइन और कलर ऑप्शन

Honda Activa e का डिजाइन प्रीमियम और क्लीन लुक देता है. इसे अलग पहचान देने के लिए इसमें कुछ EV-एक्सक्लूसिव एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं. स्कूटर में LED हेडलैंप, LED DRLs, LED इंडिकेटर्स और LED टेललैंप दिए गए हैं. वहीं, बॉडी-कलर्ड मिरर्स और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसकी प्रीमियम अपील को और बढ़ाते हैं. कलर ऑप्शंस की बात करें तो Honda Activa e पांच (Pearl Serenity Blue, Matt Foggy Silver Metallic, Pearl Igneous Black, Pearl Misty White और Pearl Shallow Blue) रंगों में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: 2026 Suzuki Burgman Street आपके लिए सही है या नहीं? जानें खरीदने और छोड़ने की 2-2 वजहें

डायमेंशन, सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

इसका साइज 1,854mm लंबा, 700mm चौड़ा और 1,125mm ऊंचा है. इसके अलावा 1,310mm का व्हीलबेस, 171mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 119 kg का कर्ब वेट इसे शहर की सड़कों के लिए एक बैलेंस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाते हैं. राइड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए आगे टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे 3-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रॉलिक सस्पेंशन दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 160mm डिस्क और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक के साथ Combined Braking System (CBS) मिलता है.

मिलते हैं काम के फीचर्स

इसमें 7-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है. इसके साथ स्मार्ट की, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और साइड-स्टैंड इनहिबिटर जैसे काम के फीचर्स भी मिलते हैं. इतना ही नहीं, Honda का RoadSync Duo कनेक्टिविटी सूट भी इसमें शामिल है. इसकी मदद से टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, लाइव व्हीकल ट्रैकिंग, कॉल अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल जैसी स्मार्ट सुविधाओं का फायदा आप उठा सकते हैं.

कितनी है कीमत और कौन हैं कॉम्पिटिटर

Honda Activa e की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये रखी गई है. इस प्राइस रेंज में इसका मुकाबला भारतीय बाजार में मौजूद कई पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से है. इनमें Ather Rizta, Bajaj Chetak, TVS iQube और Hero Vida V2 जैसे नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 110cc पेट्रोल स्कूटर छोड़िए, 142km रेंज वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फैमिली के लिए है स्मार्ट चॉइस

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola