WhatsApp Update: मैसेज सेंड करने में गलती हो गई? टेंशन न लें, आ गया एडिट करने का ऑप्शन

मार्क जुकरबर्ग व्हाट्सऐप पर एक ऐसा फीचर ला रहे हैं, जिससे अब यूजर्स को जाने-अनजाने में भेजे गए मैसेज के लिए शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़ेगी. व्हाट्सऐप पर भेजे हुए मैसेज को एडिट करने का ऑप्शन आ गया है.

WhatsApp Update : इंस्टैंट मैसेंजर व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़ कर एक फीचर्स रोलआउट करता है. यही वजह है कि यह मैसेंजर प्लैटफॉर्म पॉपुलर है. मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने एक और अच्छी खबर दी है.

मार्क जुकरबर्ग व्हाट्सऐप पर एक ऐसा फीचर ला रहे हैं, जिससे अब यूजर्स को जाने-अनजाने में भेजे गए मैसेज के लिए शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़ेगी. व्हाट्सऐप पर भेजे हुए मैसेज को एडिट करने का ऑप्शन आ गया है.

मैसेज टाइप करने में अगर आपने कोई गलती कर दी है, तो 15 मिनट के अंदर आप उसे एडिट कर अपनी भूल सुधार सकते हैं. एडिट किये गए मैसेज के सामने एडिटेड लिखा हुआ होगा. इससे रिसीवर यह जान पाएगा कि यह एडिट किया गया मैसेज है.

व्हाट्सऐप ने कहा, आपको भेजे गए मैसेज पर लॉन्ग-प्रेस करना होगा. आप मैसेज भेजने के 15 मिनट के भीतर एडिट बटन पर क्लिक कर मैसेज में बदलाव कर सकेंगे. व्हाट्सऐप ने इस फीचर को वैश्विक स्तर पर रोल आउट करना शुरू कर दिया है. यह भी जान लें कि पर्सनल मैसेज, मीडिया और कॉल की तरह एडिट हुए मैसेज भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे.

व्हाट्सऐप पर एडिट मैसेज फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपका ऐप लेटेस्ट वर्जन वाला होना चाहिए. अगर नहीं, तो ऐप को Google Play Store या Apple App Store से अपडेट करा लें. नया फीचर अपडेट अलग-अलग फेज में जारी किया जा रहा है. ऐसे में मुमकिन है कि इसे आपके डिवाइस पर आने में कुछ समय लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










