SUV सेगमेंट में मार्केट लीडर बनने की Maruti Suzuki ने कर ली तगड़ी तैयारी, देखें

मारुति अब एसयूवी खंड में भी अग्रणी स्थान हासिल करना चाहती है जिसके लिए उसने आक्रामक लक्ष्य रखा है.

Maruti Suzuki SUV : देश की सबसे बड़ी वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का इस साल के अंत तक अपनी एसयूवी (स्पेशल यूटिलिटी वेहिकल) बिक्री को दोगुना करने का इरादा है ताकि वह इस खंड में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बाजार में अगुवा बन सके.

एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा है कि कंपनी का अब एसयूवी खंड पर खास जोर है. मारुति अब एसयूवी खंड में भी अग्रणी स्थान हासिल करना चाहती है जिसके लिए उसने आक्रामक लक्ष्य रखा है.

श्रीवास्तव ने कहा, बीते वित्त वर्ष में हमने 2.02 लाख एसयूवी की बिक्री के साथ करीब 13 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की. चालू वित्त वर्ष में हमारा करीब पांच लाख एसयूवी बेचने का इरादा है.

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 19 लाख एसयूवी बिकने की संभावना है. इस तरह मारुति का कुल बाजार के 25 प्रतिशत से अधिक हिस्से पर कब्जा करने का इरादा है.

घरेलू यात्री वाहन बाजार में एसयूवी सबसे तेजी से बढ़ने वाले खंड के रूप में उभरा है. 2018 में एसयूवी का वाहन बाजार में हिस्सा 24 प्रतिशत था लेकिन 2022 में यह बढ़कर 43 प्रतिशत हो चुका है.

मारुति सुजुकी के एसयूवी बेड़े में ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) और ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) के अलावा फ्रॉन्क्स एवं जिम्नी के रूप में नये उत्पाद भी शामिल होने वाले हैं. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










