Elon Musk भी बनाएंगे ChatGPT जैसा चैटबॉट, लॉन्च की AI कंपनी X.AI

Updated:
विज्ञापन
Elon Musk भी बनाएंगे ChatGPT जैसा चैटबॉट, लॉन्च की AI कंपनी X.AI

Elon Musk ChatGPT OpenAI rival X.AI – ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने चैटजीपीटी की लोकप्रियता से प्रभावित होकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए X.AI नाम से एक नयी कंपनी बनायी है.

विज्ञापन
undefined

Elon Musk ChatGPT OpenAI rival X.AI : माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) से फंडिंग प्राप्त ओपन एआई (OpenAI) के चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अरबपति कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) ने X.AI कॉर्प नाम का एक फर्म रजिस्टर कराया है. इसके जरिये मस्क अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे वह ChatGPT निर्माता OpenAI को टक्कर दे सकें.

undefined

एलन मस्क एकमात्र लिस्टेड निदेशक
शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी का हेडक्वॉर्टर टेक्सास के नेवादा में बताया गया है और मस्क इसके एकमात्र लिस्टेड निदेशक हैं. मस्क ने अपने पारिवारिक कार्यालय के निदेशक जेरेड बिर्चेल को कंपनी का सचिव बनाया है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट की मानें, तो X.AI ने निजी कंपनी के लिए 10 करोड़ शेयरों की बिक्री को अधिकृत किया है.

undefined

माइक्रोसॉफ्ट समर्थित ओपनएआई से मुकाबला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क एक ऐसी एआई कंपनी बनाना चाहते हैं, जो चैटजीपीटी नामक सफल एआई चैटबॉट की निर्माता फर्म माइक्रोसॉफ्ट समर्थित ओपनएआई से मुकाबला कर सके. इसे विडंबना ही कहेंगे कि एक समय में एलन मस्क ने ही OpenAI की शुरुआत में 10 करोड़ डॉलर लगाये थे, लेकिन आगे चलकर वह कंपनी से बाहर होना पड़ गया.

undefined

एलन मस्क का एआई प्लान
आपको बता दें कि एलन मस्क OpenAl की शुरुआत में शामिल थे. उन्होंने 2015 में कंपनी शुरू करने में मदद की, लेकिन 2018 में मस्क ने ओपनएआई का बोर्ड छोड़ दिया और तब से वह कई बार इसकी आलोचना कर चुके हैं. खबरों की मानें, तो इसी साल फरवरी महीने में मस्क ने चैटजीपीटी बनानेवाली कंपनी को टक्कर देने के लिए एक नयी AI रिसर्च लैब्रोटरी बनाने को लेकर शोधकर्ताओं से संपर्क साधा था. अब X.AI को शुरू करने के लिए वह निवेशकों से बातचीत कर रहे हैं.

undefined

ओपनएआई दुनिया की सबसे बड़ी एआई कंपनी
ओपनएआई ने मार्च 2019 में इस बात की घोषणा की कि वह मुनाफे के लिए काम करनेवाली एक युनिट बना रहा है, ताकि अपने स्टाफ को पेमेंट देने के लिए पर्याप्त धन जुटा सके. इसके कुछ ही महीनों में माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई में एक अरब डॉलर का निवेश किया. ओपनएआई का पिछला वैल्युएशन 20 अरब डॉलर के आसपास था और यह दुनिया की सबसे बड़ी एआई समर्थित कंपनी बन चुकी है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola