Alto Baleno सहित इन मॉडल्स में आयी खराबी, Maruti ने रीकॉल की 17 हजार से अधिक गाड़ियां, कहीं आपकी कार भी तो...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2023 7:26 PM
Maruti Suzuki ने कहा कि वह अपने 6 मॉडल Alto K10, S-Presso, Eeco, Brezza, Baleno और Grand Vitara की 17,362 यूनिट्स को वापस बुला रही है. कंपनी की ओर से रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी गई है.

Maruti Suzuki Car Recall : मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया है कि उसने ऑल्टो के10, ब्रेजा और बलेनो मॉडल के 17,362 वाहनों को खराब एयरबैग की जांच करने और उन्हें बदलने के लिए वापस मंगाया है.

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता ने शेयर बाजार को बताया कि प्रभावित मॉडल ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, ईको, ब्रेजा, बलेनो और ग्रैंड विटारा हैं. ये आठ दिसंबर 2022 से 12 जनवरी 2023 के बीच बने हैं.

मारुति सुजुकी कंपनी ने कहा, ऑल्टो के10, ब्रेजा और बलेनो मॉडल के 17,362 वाहनों में मुफ्त में एयरबैग कंट्रोलर की जांच करने और जरूरत पड़ने पर बदलने के लिए वापस लिया जा रहा है.

मारुति सुजुकी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि प्रभावित हिस्से में एक खराबी की आशंका है, जिसके चलते हो सकता है कि वाहन दुर्घटना की स्थिति में कुछ मामलों में एयरबैग और सीट बेल्ट प्रेटेंसर ठीक से काम न करे.

ऑटो मेकर ने यह भी कहा है कि संदिग्ध वाहनों के ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि जब तक प्रभावित हिस्से को बदल नहीं दिया जाता है, तब तक अत्यधिक सावधानी बरतते हुए वाहन न चलाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










