ePaper

BSNL के इस प्लान में आपको मिलेगी सालभर से भी ज्यादा की वैलिडिटी, साथ में डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स भी

Updated at : 18 Feb 2023 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
BSNL के इस प्लान में आपको मिलेगी सालभर से भी ज्यादा की वैलिडिटी, साथ में डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स भी

BSNL Prepaid Recharge Plan with Longest Validity - बीएसएनएल के जिस प्लान के बारे में हम बात कर रहे हैं, उसकी वैलिडिटी 395 दिनों की है. टेलीकॉम मार्केट में जहां ज्यादातर प्लान 1 साल या 12 महीने की वैलडिटी के साथ आते हैं, वहीं यह प्लान 13 महीने की वैलिडिटी ऑफर करता है.

विज्ञापन
undefined

BSNL Best 400 Days Validity Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) यानी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited BSNL) अपने ग्राहकों के लिए हर रेंज के प्लान ऑफर कर रही है. कंपनी सस्ते प्लान के साथ ही साथ अपने ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी वाले प्लान भी ऑफर करती है.

undefined

ऐसे में अगर आप हर महीने या तीन महीने पर रीचार्ज के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो फायदेमंद साबित होगा. इस प्लान की वैलिडिटी 395 दिन की है. इसका मतलब यह है कि एक बार रीचार्ज कराने पर आपको एक साल से भी लंबे समय तक रीचार्ज कराने से छुटकारा मिल जाएगा. इस प्लान में यूजर्स को 730 GB डेटा मिलेगा.

undefined

BSNL का किफायती प्लान

बीएसएनएल के जिस प्लान के बारे में हम बात कर रहे हैं, उसकी कीमत 2399 रुपये है. कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी 395 दिनों की रखी है. टेलीकॉम मार्केट में जहां ज्यादातर प्लान 1 साल या 12 महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं, वहीं इस प्लान में ग्राहकों को 13 महीने की वैलिडिटी दी जा रही है.

undefined

BSNL के इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मुहैया कराया जा रहा है. इस तरह देखें, तो इस प्लान में कुल 730GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है. इस प्लान में 30 दिनों के लिए Eros Now Entertainment और Lokdhun सब्सक्रिप्शन का ऑफर दिया जा रहा है.

undefined

यही नहीं, इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. साथ ही, इस प्लान में हर दिन 100 SMS का फायदा भी मिलता है. ऐसे में अगर आप कम खर्च में कॉलिंग और डेटा के साथ लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं, तो बीएसएनएल का 13 महीने की वैलिडिटी वाला प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola