Teacher's Day Gift Ideas : टीचर्स डे के लिए बेस्ट गैजेट गिफ्ट ऑप्शन्स, देखें पूरी लिस्ट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Sep 2023 7:52 AM
Teacher's Day Gift Ideas - ध्यान रखें, आप चाहे उन्हें कोई भी उपहार दें लेकिन इतना जरूर याद रखें कि उन्हें केवल आपका आदर और सम्मान चाहिए. इससे बड़ा उनके लिए और कोई उपहार नहीं हो सकता. ऐसे में अपने शिक्षक का हमेशा सम्मान करें क्योंकि गुरु से बड़ा दूसरा कोई नहीं होता.

Teacher’s Day Gift Ideas : टीचर्स डे के लिए अगर आप अब तक अपने प्यारे टीचर्स के लिए गिफ्ट नहीं सोच पाए हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको बता रहे हैं, ऐसे इंस्टैंट गिफ्ट आइडियाज, जिनकी मदद से आपको किसी भी लोकल या ऑनलाइन शॉप से गिफ्ट चुनने में आसानी होगी. ये बजट गिफ्ट ऑप्शन्स प्यारे और यूजफुल होने के साथ ही बजट फ्रेंडली भी हैं, जो आपके प्यारे टीचर्स को भी जरूर पसंद आएंंगे.

एक बात का हमेशा ध्यान रखें. आप चाहे उन्हें कोई भी उपहार दें लेकिन इतना जरूर याद रखें कि उन्हें केवल आपका आदर और सम्मान चाहिए. इससे बड़ा उनके लिए और कोई उपहार नहीं हो सकता. ऐसे में अपने शिक्षक का हमेशा सम्मान करें क्योंकि गुरु से बड़ा दूसरा कोई नहीं होता.
Also Read: iPhone Offers: नया आईफोन आने से पहले पुराना वाला मॉडल हो गया इतना सस्ता, ऑफर देख उछल पड़ेंगे आप
स्मार्ट वॉच
यह गिफ्ट बहुत यूजफुल है. आप अपने फेवरेट टीचर को स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं. यह तोहफा उन्हें जरूर पसंद आएगा. ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आपको कई डिस्काउंट या ऑफर्स के साथ स्मार्ट वॉच खरीदने के ऑप्शन मिलेंगे.

सारेगामा मिनी म्यूजिक सिस्टम
आपके टीचर को अगर पुराने गाने सुनने का शौक है, तो आप उन्हें सारेगामा मिनी म्यूजिक सिस्टम भी दे सकते हैं. इसमें प्री लोडेड सदाबहार सॉन्ग्स उनके मूड को रिफ्रेश कर देंगे.
Also Read: iPhone 15 के लॉन्च होने से पहले लीक हो गए ये फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट
पोर्टेबल लैंप
अगर आपके प्यारे टीचर को खाली समय का इस्तेमाल बुक्स पढ़ कर बिताना पसंद है, तो गिफ्ट में उन्हें पोर्टेबल लैंप दिया जा सकता है. बाजार में शाओमी, पोर्ट्र्रोनिक्स समेत कई कंपनियों के पोर्टेबल लैंप्स की विशाल रेंज उपलब्ध है.

फिटनेस बैंड
आपके टीचर अगर हेल्थ कॉन्शियस हैं, मार्निंग वॉक उनकी दिनचर्या का हिस्सा है तो उनके लिए फिटनेस बैंड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. बाजार ने इनकी अच्छी खासी रेंज मौजूद है. एडवांस्ड फीचर वाला बैंड यूजर के दिल की धड़कनों के साथ नींद का भी ख्याल रखते हैं.
Also Read: Elon Musk ने बढ़ा दी Mark Zuckerberg की मुसीबत, WhatsApp को टक्कर देने के लिए X पर लायेंगे यह धाकड़ फीचर
फीचर फोन
आपके प्यारे टीचर अगर स्मार्टफोन चलाने में सहज नहीं हैं और सिर्फ कॉलिंग के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो फीचर फोन भी बढ़िया गिफ्ट आइडिया रहेगा. इसकी लंबी बैटरी लाइफ, बार-बार फोन चार्ज करने की टेंशन से छुटकारा दिलायेगी. बाजार में नोकिया और सैमसंग की अच्छी रेंज मिल जाएगी.

स्मार्टफोन
अगर आपके टीचर के पास पहले से फीचर फोन है जिसे चला कर वह बोर फील कर रहे हैं, तो उन्हें एक अच्छा सा स्मार्टफोन गिफ्ट किया जा सकता है. बजट फोन में शाओमी, रियलमी, नोकिया, सैमसंग की विशाल रेंज उपलब्ध है. आपके बजट के अनुसार इसके फीचर्स बढ़ते जाएंगे.
Also Read: Elon Musk और Mark Zuckerberg की लड़ाई Twitter X के बाद Threads पर आयीप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










