Tata Sierra 2025: धुआंधार बुकिंग जारी, कब मिलेगी डिलीवरी?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Dec 2025 3:46 PM

विज्ञापन

टाटा सिएरा बुकिंग / टाटा मोटर्स

Tata Sierra 2025 Booking Delivery Update: नयी टाटा सिएरा की शुरुआती कीमत ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. टॉप वेरिएंट्स की कीमत इससे काफी ऊपर जाती है. बुकिंग जारी है और जानिए डिलीवरी के बारे में जानकारी

विज्ञापन

Tata Sierra 2025 Booking Delivery Update: भारत में लंबे इंतजार के बाद Tata Motors ने अपनी आइकॉनिक SUV Tata Sierra 2025 को लॉन्च कर दिया है. कीमतें सामने आ चुकी हैं और बुकिंग भी आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने पिछले दिनों बताया कि बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन नयी सिएरा SUV के लिए उसे 70,000 से ज्यादा कन्फर्म बुकिंग मिल गई हैं. इसके अलावा, लगभग 1.35 लाख संभावित ग्राहकों ने अपनी पसंदीदा कॉन्फिगरेशन सबमिट कर दी हैं और बुकिंग की औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया में हैं. अगर आप इस बहुप्रतीक्षित SUV को घर लाने का सपना देख रहे हैं, तो अब आपके पास मौका है.

बुकिंग कैसे करें?

टाटा सिएरा की बुकिंग अब पूरे देश में खुल चुकी है. ग्राहक चाहे तो ऑनलाइन कंपनी की वेबसाइट से या फिर नजदीकी Tata Motors डीलरशिप पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं. इसके लिए 25,000 रुपये तक का टोकन अमाउंट देना होगा. SUV की डिमांड काफी ज्यादा है, इसलिए जल्दी बुकिंग करना ही समझदारी होगी.

ऑफलाइन बुकिंग का तरीका

जो लोग शोरूम जाकर गाड़ी देखना और टेस्ट ड्राइव लेना पसंद करते हैं, उनके लिए Tata Motors ने आसान ऑफलाइन प्रॉसेस रखा है. शोरूम में जाकर वेरिएंट, कलर और इंजन ऑप्शन चुनें, टेस्ट ड्राइव लें और पसंद आने पर टोकन अमाउंट जमा कर बुकिंग कन्फर्म करें. डीलरशिप आपको वेरिएंट और कलर के हिसाब से वेटिंग पीरियड और डिलीवरी डेट की जानकारी देती रहेगी.

ऑनलाइन बुकिंग का तरीका

सुविधा पसंद ग्राहकों के लिए Tata Motors ने ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प दिया है. कंपनी की वेबसाइट पर लॉगिन कर Tata Sierra चुनें, वेरिएंट और कलर कॉन्फिगर करें और नजदीकी डीलरशिप से लिंक करें. इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट कर बुकिंग पूरी हो जाएगी. डीलरशिप आगे की टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी प्रॉसेस में मदद करेगी.

डिलीवरी कब से शुरू होगी?

Tata Motors ने साफ कर दिया है कि नयी Sierra की डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी. शुरुआती चरण में टॉप वेरिएंट्स को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि लोअर ट्रिम्स की डिलीवरी थोड़ी बाद में होगी. वेरिएंट और कलर के हिसाब से वेटिंग पीरियड अलग-अलग रहेगा.

कीमत और मुकाबला

नयी Tata Sierra की शुरुआती कीमत ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. टॉप वेरिएंट्स की कीमत इससे काफी ऊपर जाती है. यह SUV सीधे तौर पर Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq और Honda Elevate जैसी पॉपुलर गाड़ियों को टक्कर देगी.

यह भी पढ़ें: Tata Sierra का जलवा, पहले ही दिन 70,000 कन्फर्म बुकिंग्स से मचा तहलका, 1.35 लाख ग्राहक कतार में

यह भी पढ़ें: Tata Sierra 2025 vs Hyundai Creta: नयी सिएरा ने क्रेटा को दी खुली चुनौती, देखें कीमत-फीचर्स-स्पेस की पूरी तुलना

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola