Tata Nano EV: लौट रही छोटे कारों की रानी; क्या इस बार जमा पाएगी धाक?
Tata Nano Electric Vehicle EV / AI Image
Tata Nano EV: कभी अपनी किफायती कीमत और कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से जनता की कार कहलाने वाली टाटा नैनो अब भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में फिर से वापसी करने को तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Motors इस आइकॉनिक कार को नये इलेक्ट्रिक अवतार में लाने की योजना बना रही है. आइए जानें इसपर और अपडेट्स
Tata Nano EV: टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी आइकॉनिक कार Tata Nano को नए इलेक्ट्रिक अवतार में भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है. पहले लखटकिया कार के नाम से मशहूर Nano के अब इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के रूप में वापसी करने की खबरें हैं. मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स की मानें, तो यह किफायती और पर्यावरण के अनुकूल वाहन न केवल बजट फ्रेंडली होगा, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस भी होगा.
Tata Nano EV: क्या होंगे संभावित फीचर्स?
सूत्रों के मुताबिक, Tata Nano Electric में कई एडवांस फीचर्स और अपडेट देखने को मिल सकते हैं. इस कार का मुख्य फोकस सस्टेनेबल मोबिलिटी और अफोर्डेबल प्राइसिंग पर रहेगा. संभावित फीचर्स में शामिल हैं:
बैटरी और रेंज: Nano EV में 17.4 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी जा सकती है, जो एक बार चार्ज करने पर 200-250 किमी तक की रेंज प्रदान करेगी.
डिजाइन अपडेट: Nano EV का डिजाइन मॉडर्न होगा, जिसमें कॉम्पैक्ट साइज, एलईडी लाइट्स और नया फ्रंट ग्रिल देखने को मिलेगा.
सेफ्टी फीचर्स: नए सेफ्टी मानकों को ध्यान में रखते हुए इसमें डुअल एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं.
चार्जिंग टाइम: स्टैंडर्ड चार्जर से इसे 6-8 घंटे में चार्ज किया जा सकता है, जबकि फास्ट चार्जिंग तकनीक से इसे लगभग 2 घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकेगा.
Tata Nano EV की संभावित कीमत और लॉन्च डेट
Tata Nano Electric की कीमत ₹4 लाख से ₹6 लाख के बीच होने की उम्मीद है, जिससे यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन सकती है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, टाटा मोटर्स इस कार को 2025 की पहली छमाही में लॉन्च कर सकती है.
Nano EV बनाम अन्य इलेक्ट्रिक कारें – फीचर्स, रेंज, बैटरी, कीमत और चार्जिंग टाइम

Nano EV की वापसी क्यों है खास?
Tata Nano का इलेक्ट्रिक अवतार भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देगा. किफायती कीमत और कॉम्पैक्ट डिजाइन के कारण यह कार मिडिल-क्लास उपभोक्ताओं के लिए एक आदर्श विकल्प हो सकती है. Tata Motors के इस कदम से भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के सेगमेंट में क्रांति आने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










