Swiggy Layoffs: स्विगी के कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार, कंपनी ने इस वजह से लिया फैसला
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Jan 2023 5:59 PM
Swiggy के कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक रही है. स्विगी ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि वह अपने 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है.
Swiggy LayOff 380 Employees: ऑनलाइन फूड डिलीवरी (Online Food Delivery) स्टार्टअप स्विगी (Swiggy) के लिए काम करनेवाले लोगों के लिए बुरी खबर है. कंपनी के कर्मचारियों पर छंटनी (Swiggy Layoffs) की तलवार लटक रही है. स्विगी ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की (Swiggy Confirms Layoffs) कि वह अपने 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है.
ऑनलाइन फूड डिलीवरी स्टार्टअप स्विगी कंपनी ने इस छंटनी की वजह (Swiggy LayOffs Reason) ग्रोथ की धीमी रफ्तार को बताया. कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ श्रीहर्ष मजेती ने अपने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में कहा कि फूड डिलीवरी के लिए ग्रोथ रेट हमारे अनुमानों की तुलना में धीमी हो गई है. इसका मतलब है कि हमें अपने लाभ के लक्ष्य को पाने के लिए अपनी अप्रत्यक्ष लागतों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है. उन्होंने इसके साथ ही कर्मचारियों से इसके लिए माफी भी मांगी है.
Also Read: Google की पेरेंट कंपनी Alphabet करेगी 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी, पढ़ें पूरी खबर
स्विगी सीईओ ने कहा, हमने पहले ही बुनियादी ढांचे, कार्यालय/सुविधाओं आदि जैसी अन्य अप्रत्यक्ष लागतों पर कार्रवाई शुरू कर दी थी. हमें भविष्य के अनुमानों के अनुरूप अपने कुल कर्मचारियों की लागत को भी सही आकार देने की जरूरत थी. उन्होंने कहा कि हम पहले से ही इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑफिस फैसिलिटी आदि अन्य लागतों पर कार्रवाई शुरू कर चुके हैं, हमें भविष्य के लिए अनुमानों के अनुरूप अपने कुल कर्मियों की लागत को भी सही आकार देने की जरूरत है. हमने अधिक कर्मचारियों की भर्तियां कर ली, जो एक गलत फैसला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










