AC की तरह कूलिंग दे सकता है Fridge? बंद कमरे में फ्रिज का दरवाजा खुला छोड़ दें, तो क्या कमरा ठंडा होगा?

Updated:
विज्ञापन
AC की तरह कूलिंग दे सकता है Fridge? बंद कमरे में फ्रिज का दरवाजा खुला छोड़ दें, तो क्या कमरा ठंडा होगा?

can a fridge cool room – कभी न कभी यह बात आपके मन में भी आयी होगी कि अगर एसी का काम फ्रिज को करने दे दिया जाए, तो क्या वह कमरा ठंडा कर पाएगा? क्या आपने कभी यह सोचा है कि अगर हम फ्रिज चालू कर उसका दरवाजा खोलकर उसे एक बंद कमरे में रख दें तो क्या वह कमरे को ठंडा का पाएगा?

विज्ञापन

Fridge Can Work As Air Conditioner ? गर्मी के मौसम में हमारे घरों में एसी और फ्रिज का खूब इस्तेमाल होता है. इस मौसम में ठंडक के लिए दोनों जरूरी हैं. सैद्धांतिक तौर पर दोनों का काम है कूलिंग करना. फ्रिज की बात करें, तो यह अंदर रखे सामान को ठंडा रखकर उसे खराब होने से बचाता है. कभी न कभी यह बात आपके मन में भी आयी होगी कि अगर एसी का काम फ्रिज को करने दे दिया जाए, तो क्या वह कमरा ठंडा कर पाएगा? क्या आपने कभी यह सोचा है कि अगर हम फ्रिज चालू कर उसका दरवाजा खोलकर उसे एक बंद कमरे में रख दें तो क्या वह कमरे को ठंडा का पाएगा? आइए इसका जवाब तलाशने की कोशिश करते हैं.

फ्रिज कैसे काम करता है?

सबसे पहले तो यह समझ लें कि किसी भी चीज को ठंडा करनेवाली मशीन कूलिंग देने के बदले गर्म हवा बाहर निकालती है. फ्रिज की बात करें, तो इसका कंप्रेसर भी कूलिंग करने के लिए वातावरण में गर्मी छोड़ता है. फ्रिज में लगे सेंसर अंदर ठंडा होने पर कंप्रेसर को संदेश भे���ते हैं कि एक निश्चित टेम्प्रेचर तक कूलिंग हो गई है और उसे कब बंद होना है.

Also Read: Do You Know: बनाने में लगते हैं 30 हजार रुपये, तो सवा लाख में क्यों बिकता है iPhone?
फ्रिज का दरवाजा खोल कर रखने से क्या रूम ठंडा होगा?

फ्रिज को अगर आप एक कमरे में दरवाजा खोल कर छोड़ देंगे, तो सबसे पहले उसमें लगे सेंसर कमरे का तापमान मापेंगे. ऐसे में फ्रिज को लगेगा कि उसे और कूलिंग की जरूरत है. ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रिज भी उस कमरे का भाग हो चुका है. अब वह कंप्रेसर को संदेश भेजेगा कि अंदर गर्मी बहुत बढ़ गई है और अधिक कूलेंट (एक तरह का द्रव्य) चलाने की जरूरत है. इस चक्कर में कंप्रेसर को ज्यादा पावर की जरूरत होगी. ऐसे में दोनों- कंप्रेसर और कूलेंट मिलकर कमरे में पहले से ज्यादा गर्मी फेकेंगे और कुल मिलाकर धीरे-धीरे कमरे का तापमान बढ़ जाएगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola