Twitter के नये लोगो X पर सोशल मीडिया में आयी मीम्स की बाढ़

Updated:
विज्ञापन
Twitter के नये लोगो X पर सोशल मीडिया में आयी मीम्स की बाढ़

एलन मस्क ने ट्विटर की ‘चिड़िया’ को अलविदा कह दिया है और उसकी जगह एक्स ने ले ली है. ट्विटर का नाम एक्स होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. कुछ लोगों का कहना है कि X खोलते ही उन्हें उनकी एक्स की याद आती है, तो कुछ लोगों का कहना है कि यह नाम और लोगो अश्लील है. आप भी देखें और मजे लें-

विज्ञापन

Twitter Logo Change To X – ट्विटर का लोगो बदल गया है. इस बदलाव के तहत ट्विटर से नीली चिड़िया उड़ गयी है. अब इसकी जगह ‘एक्स’ (X) लोगो आ गया है. ट्विटर की वेबसाइट और खातों पर अब काले-सफेद रंग का नया लोगो दिखाई दे रहा है. ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्वीट कर नया लोगो लाइव होने की जानकारी दी. मस्क ने पिछले साल 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने के बाद इस प्लैटफॉर्म में कई बदलाव किये हैं. ट्विटर का लोगो बदलने से पहले मस्क ने अपने लगभग 14.9 करोड़ फॉलोअर्स से ‘लोगो’ के बारे में सुझाव देने के लिए कहा था.

X.com से जुड़ा Twitter.com

ट्विटर पर अब कंपनी के प्रोफाइल में एक्स दिखाई दे रहा है. इसके बाद जब यूजर्स ट्विटर ओपन करेंगे, तो सीधा एक्स लोगो के साथ ट्विटर ओपन होगा, जहां बर्ड लोगों की जगह पर अब एक्स नजर आ रहा है. मस्क ने X.com को सीधा Twitter.com से जोड़ दिया है. यानी x.com लिखने पर आप सीधे ट्विटर की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे. ट्विटर पर नये बदलाव के साथ यूजर्स को धीरे-धीरे कई नयी चीजें करने का मौका मिलेगा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआइ के जरिये कंपनी ट्विटर यानी एक्स को बेहतर बनायेगी. माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर ऑडियो, वीडियो, मैसेजिंग के अलावा बैंकिंग और ऑनलाइन पेमेंट्स जैसे काम भी होंगे. यह नये मौकों, आइडिया, गुड्स और सर्विस के लिए ग्लोबल मार्केटप्लेस के तौर पर उभरेगा.

Also Read: Twitter के नये नाम X पर Elon Musk को हो सकती है मुश्किल, जानें कहां फंसेगा पेच

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

ट्विटर का नाम एक्स होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. कई लोग इस पर तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे अश्लीलता से जोड़ रहे हैं. सब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर एलन मस्क ने ऐसा ही नाम क्यों रखा? आपको बता दें कि उनकी पहली कंपनी का नाम X.com था, जो एक ऑनलाइन बैंकिंग और फाइनैंस कंपनी थी. बाद में यह पेपाल बन गई थी और आगे चलकर इसका अधिग्रहण ईबे ने कर लिया था. यहां तक कि मस्क के एक बेटे का नाम भी X ही है. एलन मस्क ने ट्विटर की ‘चिड़िया’ को अलविदा कह दिया है और उसकी जगह एक्स ने ले ली है. कुछ लोगों का कहना है कि X खोलते ही उन्हें उनकी एक्स की याद आती है, तो कुछ लोगों का कहना है कि यह नाम और लोगो अश्लील है. आप भी देखें और मजे लें-

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola