Royal Enfield की यह मोटरसाइकिल भारत में हुई बंद, जानें क्या है वजह

Royal Enfield Bullet Trials 350 Discontinued In India : Royal Enfield पिछले साल लॉन्च हुई Bullet Trials 350 और Bullet Trials 500 का प्रोडक्शन बंद करने जा रही है. यह मोटरसाइकल कंपनी की वेबसाइट से हटा दी गई है.
Royal Enfield Bullet Trials 350 Discontinued In India : Royal Enfield पिछले साल लॉन्च हुई Bullet Trials 350 और Bullet Trials 500 का प्रोडक्शन बंद करने जा रही है. यह मोटरसाइकल कंपनी की वेबसाइट से हटा दी गई है.
Royal Enfield ने पिछले साल मार्च में Bullet Trials 350 को 1.62 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया था. वहीं, Bullet Trials 500 को 2.07 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था. माना जा रहा है कि कम डिमांड के चलते कंपनी ने एक साल के अंदर इन बाइक्स को बंद करने का फैसला लिया है.
बताते चलें कि कंपनी ने 1 अप्रैल से लागू होने वाले नये एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए अपनी पूरी लाइन-अप को रिफ्रेश कर लिया है लेकिन ट्रायल्स 350 और 500 में कोई बदलाव नहीं किये गए हैं, जिससे कयास लगाये जा रहे हैं कि जल्द ही कंपनी इन मॉडल्स को बंद करने का फैसला ले सकती है.
लगभग सालभर पहले लॉन्च हुई ट्रायल्स का लुक काफी हद तक बुलेट 350 क्लासिक से मिलता-जुलता लेकिन बिक्री और लोकप्रियता के मामले में यह उसकी बराबरी नहीं कर पायी. रॉयल एनफील्ड बुलेट ट्रायल्स 350 की बिक्री बेहद कम रही है, इसे शुरू से ग्राहकों से कोई अच्छी प्रतिक्रिया नही मिली है.
बताते चलें कि कंपनी ने इस बाइक को 1950 के दशक में ऑफ रोड रेसिंग बाइक से प्रेरित होकर बनाया था. हालांकि पहली बार इसे 1948 में ही लॉन्च कर दिया गया था, लेकिन पिछले साल 26 मार्च को कंपनी के मशहूर रेसर जॉनी ब्रिटेन की याद में लांच किया था. यह देश की सबसे सस्ती स्क्रैंबलर थीम वाली बाइक है.
कंपनी ने ट्रायल्स में बुलेट 350 की तरह का टैंक, सस्पेंशन, साइड पैनल्स और इंजन दिया है. ट्रायल्स 350 में बुलेट 350 की तरह ही 346 सीसी का सिंगल- सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, ट्विन स्पार्क, एपर कूल्ड इंजन है, जो 19.8 बीएचपी का पावर और 28 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.
वहीं, ट्रायल्स 500 में 499 सीसी का सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, स्पार्क इग्निशन, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन इंजन है जो 27.2 बीएचपी का पावर और 41.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. दोनों में ही 5-स्पीड गियर ट्रांसमिशन है.
अंतर बस इतना है कि इसमें चॉप्ड फेंडर्स, अनस्वेप्ट एग्जॉस्ट और बड़ी व्हील्स दिये गए हैं. वहीं, इसमें रियर सीट की जगह लगेज रैक दी गई है जो इसे अलग लुक देते हैं. डुअल चैनल एबीएस से लैस इस बाइक के दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक्स लगे हैं. फ्रंट व्हील में 280 एमएम और रियर व्हील में 240 एमएम का डिस्क दिया गया है.
कंपनी आने वाले दिनों में अब अपडेटेड बीएस6 मॉडल की मोटरसाकिल की सीरीज बाजार में लाने वाली है. हाल ही में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के कीमत की जानकारी सामने आयी है, इसे डीलरशिप पर भी पहुंचाया जा चुका है तथा जल्द ही डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










