Maruti Suzuki Victoris बनाम Hyundai Creta - कौन है भारत का SUV किंग?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Sep 2025 6:50 PM

विज्ञापन

Maruti Victoris vs Hyundai Creta: कौन है भारत की सबसे दमदार SUV?

Maruti Suzuki Victoris Vs Hyundai Creta: Maruti Suzuki Victoris और Hyundai Creta की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की तुलना. जानिए कौन सी SUV है आपके लिए बेहतर विकल्प

विज्ञापन

Maruti Suzuki Victoris Vs Hyundai Creta: भारतीय कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अब मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है. Maruti Suzuki ने अपनी नई SUV Victoris को लॉन्च कर Hyundai Creta के दबदबे को चुनौती दी है. Victoris न सिर्फ कीमत में आक्रामक है, बल्कि फीचर्स, पावरट्रेन और टेक्नोलॉजी के मामले में भी Creta को टक्कर देती है.

Maruti suzuki victoris front / msi
Hyundai creta frnt / hyundai

कीमत की बात: Victoris बनाम Creta

  • Victoris की शुरुआती कीमत ₹10.49 लाख (LXi पेट्रोल) है, जबकि Creta ₹10.72 लाख (E पेट्रोल) से शुरू होती है.
  • Victoris का टॉप वेरिएंट ₹19.98 लाख तक जाता है जिसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड शामिल है.
  • Creta के टॉप वेरिएंट ₹24 लाख तक पहुंचते हैं, जिसमें डीज़ल, टर्बो और प्रीमियम ट्रिम्स शामिल हैं.
Maruti suzuki victoris rear / msi
Hyundai creta rear / hyundai

स्पेसिफिकेशन: कौन है ज्यादा दमदार?

  • Victoris में 1.5-लीटर पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, CNG और AWD विकल्प मिलते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 210mm है और माइलेज 21.18 kmpl तक जाता है.
  • Creta में 1.5-लीटर पेट्रोल, डीज़ल और टर्बो इंजन विकल्प हैं। माइलेज लगभग 17-18 kmpl तक रहता है.

फीचर्स: टेक्नोलॉजी और सेफ्टी में कौन आगे?

  • Victoris में Level 2 ADAS, Dolby Atmos साउंड सिस्टम, Alexa वॉइस कंट्रोल, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर और Bharat NCAP की 5-स्टार रेटिंग है.
  • Creta में LED लाइट्स, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS (उच्च वेरिएंट्स में) मिलते हैं.

Maruti Suzuki Victoris Vs Hyundai Creta: FAQs

Q1: Victoris और Creta में कौन सी SUV ज्यादा माइलेज देती है?

Victoris का पेट्रोल वेरिएंट लगभग 21.18 kmpl देता है, जबकि Creta का माइलेज 17-18 kmpl तक रहता है.

Q2: क्या Victoris में डीजल इंजन मिलता है?

नहीं, Victoris में डीजल इंजन नहीं है, लेकिन CNG और हाइब्रिड विकल्प उपलब्ध हैं.

Q3: कौन सी SUV ज्यादा सेफ है?

Victoris को Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे सेफ्टी के मामले में मजबूत बनाती है.

यह भी पढ़ें: Creta और Seltos को टक्कर देने आयी Maruti Suzuki Victoris कितनी दमदार है?

यह भी पढ़ें: लाल-पीली, हरी-काली सब भूल जाइए! इस रंग की कार खरीदने से मिलेगा तगड़ा मुनाफा, कइयों को नहीं पता यह बात

यह भी पढ़ें: 6 एयरबैग वाली 5 किफायती कारें, अब सुरक्षा के साथ बजट भी रहेगा कंट्रोल में

यह भी पढ़ें: Alto से Brezza तक, GST घटने के बाद Maruti Cars की जानें नयी कीमतें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola