Maserati MCPura और MCPura Cielo भारत में लॉन्च, कीमत ₹4.12 करोड़ से शुरू
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Oct 2025 6:14 AM
Maserati MCPura और MCPura Cielo भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Maserati ने भारत में MCPura और MCPura Cielo सुपरकार लॉन्च की है. जानिए इनकी कीमत, इंजन स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और खास फीचर्स
इटालियन लग्जरी कार निर्माता Maserati ने भारत में अपनी नई सुपरकारें MCPura और MCPura Cielo को लॉन्च कर दिया है. MCPura की कीमत ₹4.12 करोड़ और इसकी कन्वर्टिबल वर्जन MCPura Cielo की कीमत ₹5.12 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी गई है. ये दोनों मॉडल Maserati MC20 का एडवांस वर्जन हैं और भारत में इसके ग्लोबल डेब्यू के सिर्फ तीन महीने बाद लॉन्च किए गए हैं.
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
दोनों कारें 3.0-लीटर V6 टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस हैं, जो 630hp की पावर और 720Nm का टॉर्क जनरेट करता है. Maserati का दावा है कि MCPura Coupe सिर्फ 2.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. ये दोनों मॉडल इंटरनेशनल वर्जन के समान हैं.
नया AI Aqua Rainbow कलर और एग्रेसिव डिजाइन
MCPura और Cielo में नया AI Aqua Rainbow कलर पेश किया गया है, जो सूरज की रोशनी में रंग बदलता है और रेनबो इफेक्ट देता है. MCPura का डिजाइन MC20 से ज्यादा एग्रेसिव और एयरोडायनामिक है, जिसे रेस कार निर्माता Dallara ने ट्यून किया है. Coupe में मैट फिनिश और कन्वर्टिबल में ग्लॉसी फिनिश दी गई है.
लग्जरी इंटीरियर और एडवांस फीचर्स
इंटीरियर में Alcantara सीट्स दी गई हैं, जिनमें लेजर-एच्चिंग से 3D इफेक्ट मिलता है. Coupe में ग्लॉसी डिटेलिंग और Cielo में मैट डिटेलिंग दी गई है. कन्वर्टिबल वर्जन में रिट्रैक्टेबल ग्लास रूफ और बटरफ्लाई डोर्स जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं.
निंबू-मिर्ची के बिना Tesla भी अनसेफ! सोशल मीडिया पर छाया भारतीय अंदाज
भारत में सस्ती और स्टाइलिश EV कारें खरीदने का सबसे अच्छा समय, देखें 7 बेस्ट मॉडल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










