Jio Recharge: 3GB डेली डेटा वाला ये है जियो का सबसे सस्ता प्लान, मिलेंगे इतने बेनिफिट्स

Reliance Jio Cheapest Plan: हम आपको बताते हैं हर दिन 3GB डेटा ऑफर करनेवाला जियो का सस्ता रीचार्ज प्लान के बारे में, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री मिलती है और इसकी वैलिडिटी 365 दिनों तक की है.
Reliance Jio Cheapest Plan: मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने सस्ते प्लान्स के साथ यूजरबेस के मामले में दूसरी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. जियो के पोर्टफोलियो में यूजर्स की जरूरत के हिसाब से तरह-तरह के प्लान्स हैं. जियो के डेली डेटा प्लान्स 1.5GB, 2GB और 3GB ऑफरिंग्स के साथ आते हैं. हम आपको बताते हैं हर दिन 3GB डेटा ऑफर करनेवाला जियो का सस्ता रीचार्ज प्लान के बारे में, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री मिलती है और इसकी वैलिडिटी 365 दिनों तक की है. यह प्लान दूसरी टेलीकॉम कंपनियों से काफी सस्ता भी है.
3GB डेली डेटा वाला जियो का पहला प्लान Rs 419 से शुरू होता है. इसमें ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा के साथ 28 दिनों की वैधता मिलती है. इस प्लान के जरिये आप महीने में 84 जीबी डेटा का लाभ उठा सकते हैं. इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. इसके साथ ही, हर दिन 100 SMS का बेनिफिट भी कंपनी ऑफर करती है.
रिलायंस जियो का 601 रुपये का प्लान भी पॉपुलर है. इसमें कंपनी ग्राहकों को प्रतिदिन 3GB डेटा के अलावा, 6 जीबी डेटा एक्स्ट्रा ऑफर करती है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होती है. इस प्लान के माध्यम से यूजर्स 90 जीबी डेटा का फायदा उठा सकते हैं. इस प्लान के साथ आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी के साथ जियो ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. वहीं कॉलिंग की अनलिमिटेड सुविधा भी मिलती है.
Also Read: Jio Cheapest Plan: 200 रुपये से सस्ते जियो के इन प्लान्स में मिलते हैं इतने सारे बेनिफिट्स
3जीबी डेली डेटा ऑफर करनेवाले जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की होती है. इस प्लान में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ भी ग्राहक को मिलता है. इस प्लान के साथ यूजर्स 252 जीबी डेटा का फायदा उठा सकते हैं. बता दें कि ग्राहकों को इसके अलावा, Jio ऐप्स का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है.
3GB डेटा का लाभ प्रतिदिन देनेवाला जियो का यह सबसे सस्ता प्लान है. इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की होती है. पूरी वैलिडिटी के दौरान 1095जीबी डेटा इस्तेमाल करने को मिलेगा. इस प्लान में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ भी ग्राहक को मिलता है. बता दें कि ग्राहकों को इसके अलावा, Jio ऐप्स का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है.
Also Read: JIO-Airtel का टूटेगा तिलिस्म, BSNL की स्वदेशी 4G और 5G सर्विस इस दिन होगी लॉन्च
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




