1559 रुपये के जियो रीचार्ज में 336 दिनों की वैलिडिटी, साथ में डेटा और कॉलिंग का फायदा
Jio Cheapest Prepaid Plan: अगर आप बार-बार रीचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आप जियो के एन्युअल रीचार्ज प्लान ट्राय कर सकते हैं. जियो के 1559 रीचार्ज में आप हर महीने 142 रुपये से भी कम खर्च पर 11 महीने तक कॉलिंग और डेटा के बेनिफिट्स पा सकते हैं.
Reliance Jio Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पोर्टफोलियो में ग्राहकों के लिए कई किफायती प्लान (Affordable Plan) हैं. अगर आपको भी ऐसे किसी प्लान की तलाश है, जिसमें हर महीने रीचार्ज न कराना पड़े और लगभग साल भर की वैलिडिटी मिल जाए, तो हम आपको ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं. जियो के इस रीचार्ज में आप हर महीने 142 रुपये से भी कम खर्च पर 11 महीने तक कॉलिंग और डेटा के बेनिफिट्स पा सकते हैं.
जियो का 1559 रुपये वाला रीचार्ज 24GB डेटा ऑफर करता है. इसमें 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. एक तरह से देखें, तो इसपर हर महीने लगभग 142 रुपये का खर्च आयेगा. इस प्लान में डेटा की रोजाना की डेली डेटा लिमिट नहीं मिलती है. ऐसे में अगर हाई स्पीड डेटा खत्म हो जाए, तो आपको मोबाइल डेटा वाला टॉप-अप रीचार्ज कराना होगा. प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है. साथ ही, रोजाना 100 SMS भी मिलेंगे. साथ ही, Jio ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा.
Also Read: JIO का सस्ता रीचार्ज! 250 रुपये प्रतिमाह के खर्च पर जियो दे रहा डेली 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
रिलायंस जियो की तरफ से कई तरह के रीचार्ज प्लान ऑफर दिये जा रहे हैं. लेकिन अगर आप बार-बार रीचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आप जियो के एन्युअल रीचार्ज प्लान ट्राय कर सकते हैं. जियो की तरफ से 2,999 रुपये, 2879 रुपये और 2545 रुपये में एनुअल प्लान आते हैं. जियो के ये सालाना प्लान्स, कीमत के लिहाज से डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग ऑफर करते हैं. इसके साथ ही रोजाना 100 SMS मिलेंगे. साथ ही, सभी प्लान्स में Jio ऐप्स का फ्री ऐक्सेस और कुछ प्लान्स में ओटीटी प्लैटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है.
Also Read: Reliance Jio का यह प्लान हुआ सस्ता, अब 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे ये बेनिफिट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










