250 रुपये महीने के खर्च पर यह कंपनी दे रही 2.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

रिलायंस जियो के 2999 रुपये वाले एन्युअल प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है. इस प्लान में रोजाना 2.5 GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है. कुल मिलाकर जियो का यह प्लान सालभर की वैलिडिटी के दौरान 912.5GB डेटा ऑफर करता है.

विज्ञापन

Reliance Jio Annual Plan Offers: रिलायंस जियो (Reliance Jio) कई तरह के रीचार्ज प्लान ऑफर कर रही है. बार-बार रीचार्ज कराने से बचने के लिए आप जियो का एन्युअल रीचार्ज प्लान चुन सकते हैं. रिलायंस जियो 2999 रुपये, 2879 रुपये और 2545 रुपये के एन्युअल प्लान पेश करती है. हम आपको 2999 रुपये वाले प्लान के बारे में बताते हैं, जिसमें डेली 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है और इसके लिए आपका प्रतिमाह खर्च 250 रुपये से भी कम आता है. आइए जानें इस प्लान के बारे में-

JIO Annual Plan Rs 2999 Benefits

रिलायंस जियो के 2999 रुपये वाले एन्युअल प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है. इस प्लान में रोजाना 2.5 GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है. कुल मिलाकर जियो का यह प्लान सालभर की वैलिडिटी के दौरान 912.5GB डेटा ऑफर करता है. इसके साथ ही, जियो के इस सालाना प्लान में सालभर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. जियो के इस प्लान में यूजर्स को एक साल के लिए Disney Plus Hotstar ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. साथ ही, जियो टीवी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी दी जा रही है.

Also Read: Cheapest Jio Recharge: खत्म हो गया जियो इंटरनेट? ऐसे पाएं सस्ता 4G Data
Reliance Jio Annual Plans

रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में 2999 रुपये वाले प्लान के अलावा, दो अौर एन्युअल प्लान आते हैं. ये जियो का 2879 रुपये वाला प्लान और जियो का 2545 रुपये वाला प्लान है. आइए बारी-बारी से जान लेते हैं इन प्लान्स के डीटेल्स-

JIO Annual Plan Rs 2879 Benefits

रिलायंस जियो का 2879 रुपये वाला प्लान यूजर्स को 365 दिनों के लिए हर दिन 2 GB डेटा ऑफर किया जाता है. इस हिसाब से कुल 730 GB डेटा मिलता है. इसके साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा भी मिलता है.

JIO Annual Plan Rs 2545 Benefits

जियो के 2545 रुपये वाले रुपये वाले प्लान में कंपनी जियो यूजर्स को 336 दिनों के लिए हर दिन 1.5 GB डेटा ऑफर कर रही है. इस तरह यह प्लान कुल 504GB डेटा देता है. इसके साथ ही, कंपनी इस प्लान में डेली 100 SMS और अनिलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दे रही है.

Also Read: JIO का यह प्लान हो गया सस्ता, मिलेगी 90 दिनों की वैलिडिटी और 180GB डेटा

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola