ePaper

Jio Vs Airtel: एयरटेल को पीछे छोड़कर जियो बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी वायरलाइन सर्विस प्रोवाइडर

Updated at : 24 Apr 2022 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
Jio Vs Airtel: एयरटेल को पीछे छोड़कर जियो बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी वायरलाइन सर्विस प्रोवाइडर

रिलायंस जियो ने फिक्स्ड लाइन सेगमेंट में कनेक्शनों की संख्या के मामले में भारती एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है. फरवरी, 2022 में जियो देश की दूसरी सबसे बड़ी वायरलाइन सेवाप्रदाता बन गई है.

विज्ञापन

Jio vs Airtel: रिलायंस जियो ने फिक्स्ड लाइन सेगमेंट में कनेक्शनों की संख्या के मामले में भारती एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है. फरवरी, 2022 में जियो देश की दूसरी सबसे बड़ी वायरलाइन सेवाप्रदाता बन गई है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.

वायरलाइन दूरसंचार से तात्पर्य केबल के नेटवर्क से प्रदान की जाने वाली टेलीफोन और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं से है. ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, वायरलाइन ग्राहकों की संख्या जनवरी, 2022 के अंत के 2.42 करोड़ से बढ़कर फरवरी, 2022 के अंत में 2.45 करोड़ हो गई.

Also Read: Jio से हो रहा मोह भंग? Airtel के यूजर्स बढ़े, एक माह में इतने घटे टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स

रिलायंस जियो ने वायरलाइन खंड में सबसे अधिक 2.44 लाख नये ग्राहक जोड़े. इसके बाद भारती एयरटेल ने 91,243 ग्राहक जोड़े, फिर वोडाफोन आइडिया ने 24,948, क्वाड्रेंट ने 18,622 और टाटा टेलीसर्विसेज ने 3,772 ग्राहक जोड़े. बीएसएनएल और एमटीएनएल की इस खंड में संयुक्त रूप से 49.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

इन कंपनियों ने क्रमशः 49,074 और 21,900 फिक्स्ड लाइन ग्राहक गंवाए. जनवरी, 2021 से वायरलाइन खंड में बीएसएनएल की बाजार हिस्सेदारी 34.64 प्रतिशत घटकर 30.9 प्रतिशत रह गई है. वहीं एमटीएनएल की बाजार हिस्सेदारी इस अवधि में 14.65 प्रतिशत से घटकर 11.05 प्रतिशत पर आ गई है. (इनपुट : भाषा)

Also Read: 5G को लेकर Airtel ने TRAI से की यह अपील, साल के अंत तक आयेगी सर्विस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola