JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज : हर दिन पाएं 1GB डेटा और फ्री कॉलिंग, मिलेगी इतने दिनों की वैलिडिटी

Jio Cheapest Plan: 200 रुपये से कम कीमत में जियो के पास दो ऐसे प्लान्स हैं, जिनमें 1GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एसएमएस बेनिफिट्स भी मिलते हैं. आइए जानते हैं इन किफायती रीचार्ज प्लान्स में कौन-कौन से बेनिफिट्स मिलते हैं.
Jio Cheapest Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने सस्ते प्लान्स के दम पर अपनी जगह बनायी है. कुछ माह पूर्व ही सारी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान्स महंगे किये थे. ऐसे में किफायती प्लान तलाश रहे यूजर्स के पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं. हालांकि मुकेश अंबानी की कंपनी के पोर्टफोलियो में अब भी कई प्लान्स ऐसे हैं, जो कम कीमत में ज्यादा फायदे ऑफर करते हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं जियो के सस्ते प्लान्स के बारे में-
200 रुपये से कम कीमत में जियो के पास दो ऐसे प्लान्स हैं, जिनमें 1GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एसएमएस बेनिफिट्स भी मिलते हैं. जियो के इन प्लान्स की वैल्यू 179 रुपये और 149 रुपये है. आइए जानते हैं इन किफायती रीचार्ज प्लान्स में कौन-कौन से बेनिफिट्स मिलते हैं.
Also Read: JIO का सस्ता रीचार्ज, 2 साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ फोन भी FREE
रिलायंस जियो का 149 रुपये का रीचार्ज प्लान 20 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को 1GB डेली डेटा मिलता है. जियो का यह सस्ता रीचार्ज प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS भी ऑफर करता है. इसके साथ ही, सब्सक्राइबर्स को JioTV, JioCinema, JioCloud और JioSecurity का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.
जियो का 1GB डेली डेटा वाला दूसरा प्लान 179 रुपये में आता है. इसमें यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में भी सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोज मिलते हैं. साथ ही, यूजर्स को JioTV, JioCinema, JioCloud और JioSecurity का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. 1GB डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64Kbps की स्पीड से डेटा मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




