ePaper

OnePlus fitness band: लॉन्च हो गया वन प्लस फिटनेस बैंड, जानें कीमत और फीचर्स

Updated at : 12 Jan 2021 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
OnePlus fitness band: लॉन्च हो गया वन प्लस फिटनेस बैंड, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus fitness band वन प्लस की फिटनेस बैंड आज यानी कि 11 जनवरी से ग्राहकों के ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध होगी. कंपनी ने इसकी घोषणा कर दी है. हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत नहीं बतायी है. लेकिन इसकी कीमत 2500 रुपये के आसपास हो सकती है. कंपनी ने इस फिटनेस बैंड (OnePlus fitness band) का टीजर पहले ही लॉन्च कर दिया था. आपको बता दें कि इस बैंड की कई खासियत पहले ही लीक हो चुकी है. ऐमजॉन (Amazon.com) ई कॉमर्स साइट पर यह बैंड ऑनलाइन उपलब्ध होगा.

लीक फीचर्स पर नजर डालें तो इस फिटनेस बैंड में 24‍/7 हर्ट रेड मॉनिटर और ब्लड सैचुरेशन मॉनिटर की सुविधा दी गयी है. इसे SpO2 कहते हैं. यह ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा को दिखाता है. कोरोनावायरस संक्रमण के लक्षणों को जांचने में ये दोनों फीचर काफी मददगार साबित हो सकते हैं.

बताया गया है कि इसमें 1.1 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जायेगा. वन प्लस फिटनेस बैंड का बैट्री लाइफ एक चार्ज में 14 दिनों का होगा. इसमें एक्सरसाइज और स्पोर्ट्स ट्रैकिंग के लिए 13 अलग-अलग मोड होगा. यह बैंड धूल और पानी से सुरक्षित होगा, मतलब वाटर प्रूफिंग के साथ आयेगा.

Also Read: सावधान! फिर सामने आई वॉट्सऐप की बड़ी खामी, कोई भी निकाल सकता है आपका डाटा

बाजार में पहले से मौजूद शाओमी, ऑनर और रियलमी की बैंड्स को कंपनी टक्कर देने के लिए इस फिटनेस बैंड को बाजार में उतार रही है. यह बैंड स्मार्ट वाच की तरह ही होगा. आज इसकी कीमतों और फीचर्स की आधिकारिक घोषणा किसी भी समय हो सकती है. उसके बाद ही दूसरे बैंड्स से इसकी तुलना की जा सकती है.

Posted By: Amlesh Nandan

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola