नए साल में FASTag यूजर्स को बड़ी राहत, NHAI ने खत्म किया झंझट वाला प्रोसेस, जानें कब से लागू होंगे नए नियम
Published by : Shivani Shah Updated At : 02 Jan 2026 12:07 PM
फास्टैग
NHAI FASTag KYV: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने KYV यानी Know Your Vehicle प्रोसेस को 1 फरवरी से बंद कर दिया है. ऐसे में अब 1 फरवरी 2026 से नई कार, जीप और वैन के लिए जारी किए जाने वाले फास्टैग पर KYV प्रोसेस लागू नहीं होगी.
NHAI FASTag KYV: नये साल में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कार मालिकों को बड़ी राहत दी है. NHAI ने FASTag से जुड़े Know Your Vehicle (KYV) प्रोसेस को 1 फरवरी से बंद करने का फैसला किया है. इसका मतलब यह है कि 1 फरवरी 2026 से नई कार, जीप और वैन के लिए जारी किए जाने वाले FASTag (फास्टैग) पर Know Your Vehicle (KYV) प्रोसेस लागू नहीं होगी.
कुछ खास मामलों के लिए होगा जरूरी
इसे लेकर NHAI ने अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया है, कि KYV अब केवल कुछ खास मामलों में ही जरूरी होगा, जैसे यदि किसी वाहन को लेकर शिकायत मिलती है, गलत तरीके से FASTag जारी किया गया हो या फिर उसका गलत इस्तेमाल किये जाने की आशंका हो. अगर किसी तरह की शिकायत नहीं होती है, तो मौजूदा कार FASTag के लिए KYV कराने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसे में अब 1 फरवरी 2026 से नई गाड़ियों के लिए फास्टैग लेते समय KYC की झंझट वाहन मालिकों को नही झेलनी पड़ेगी.
KYC में होती थी परेशानी
इससे पहले जब भी कोई नया FASTag जारी किया जाता था, तो KYC प्रोसेस के चलते कई बार यूजर्स को गलत जानकारी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, बार-बार नोटिफिकेशन और अलर्ट से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ती थी. ऐसे में अब सरकार ने इस झंझट को खत्म करते हुए नये FASTag के लिए अलग से KYC कराने की जरूरत को हटाया दिया है.
ऐसे में अब नये व्यवस्था के तहत वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) पहले ही जांच लिया जाएगा और FASTag जारी करते समय सारी जरूरी जानकारियों का वेरिफिकेशन एक ही बार में पूरा कर लिया जाएगा. इससे न सिर्फ प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि FASTag लेने में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा. साथ ही बार-बार फास्टैग को अपडेट कराने की जरूरत भी खत्म हो जाएगी.
KYV (Know Your Vehicle) क्या है?
KYV (Know Your Vehicle) वेरिफिकेशन प्रोसेस है, जिसके तहत यह कन्फर्म किया जाता है, कि FASTag उसी वाहन से जुड़ा है, जिस पर यह लगाया गया है. इस वेरिफिकेशन प्रोसेस के तहत वाहन मालिक को अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और गाड़ी की फोटो अपलोड करनी होती है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि टैग सही गाड़ी पर लगा है.
यह भी पढ़ें: OTP नहीं मिल रहा? तुरंत बदलें RC और DL का मोबाइल नंबर, ये है आसान तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










