National Youth Day: इन चीजों के दीवाने हैं आज के युवा, फिटनेस से लेकर शौक के सामान शामिल

Updated:
विज्ञापन
National Youth Day: इन चीजों के दीवाने हैं आज के युवा, फिटनेस से लेकर शौक के सामान शामिल

National Youth Day 2023 – हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. आज के युवा को गैजेट्स और टेक्नोलॉजी से खास लगाव है. किन चीजों के लिए क्रेजी हैं इस जमाने के युवा? आइए जानें-

विज्ञापन
undefined

National Youth Day 2023, History, Significance, Smartphone, Smartwatch, TWS Earbuds, Electric Vehicle, E-Cycle: आज राष्ट्रीय युवा दिवस है. हर साल 12 जनवरी को स्वामी व��वेकानंद के जन्मदिन पर हम युवा दिवस मनाते हैं. यह युवाओं की आवाज और उनकी उपलब्धियों को देश-दुनिया तक पहुंचाने का दिन है. भारत दुनिया में सबसे ज्यादा युवाओं वाला देश है. जनसांख्यिकीय आंकड़ों की मानें, तो हमारे देश की लगभग 35% आबादी 15-24 की उम्र की है. आज के युवा किन चीजों के लिए क्रेजी हैं? आइए जानें-

undefined

Smartphone हमें लोगों के साथ – साथ देश और दुनिया से भी जोड़े रखता है. यह गैजेट हमारे लिए कैमरा और मनोरंजन से जुड़ी जरूरतें तो पूरी करता ही है, इसके साथ ही इसमें मौजूद कुछ फीचर्स हमारे स्वास्थ्य का ख्याल रखने में भी हमारी मदद करते हैं. इन दिनों बाजार में Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi, Realme के हैंडसेट्स पॉपुलर हैं.

undefined

Smartwatch आज के हेल्थ और फिटनेस को लेकर कॉन्शस यूथ के बीच ट्रेंड में है. आजकल एडवांस्ड फीचर्स और वॉइस कॉलिंग वाले स्मार्टवॉच ज्यादा डिमांड में हैं. समय बताने के साथ ही इनमें कॉल करने की भी सुविधा होती है. फुल टच स्क्रीन के साथ इनमें मल्टिपल स्पोर्ट्स मोड होते हैं. Apple, Samsung, Amazfit के स्मार्टवॉच आज के युथ के बीच पॉपुलर हैं.

undefined

TWS यानी ट्रू वायरलेस इयरबड्स भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है. इसी के्रज को भुनाने के लिए ज्यादातर टेक कंपनियां बाजार में ब्लूटूथ वाले किफायती इयरबड्स उतारने में लगी हैं. अाज की तारीख में Boat, Mi, Realme, Boult जैसी कंपनियाें के भी किफायती इयरबड्स मौजूद हैं. इनमें लंबे बैटरी बैकअप के साथ बेहतर साउंड क्वालिटी मिलती है.

undefined

E-Cycle यानी इलेक्ट्रिक साइकिल महंगे पेट्रोल-डीजल का हेल्दी ऑप्शन बन गया है युवाओं के बीच. ई-साइकिल पैसे बचाने के साथ फिट रखने में भी मदद करती है. यह आज के फिटनेस फ्रीक यूथ की पसंद बन चुकी है. रीचार्जेबल बैटरी और पेडल चालित यह सस्ती सवारी 50 किमी तक का बैकअप देती है. Hero, Avon, Garuda जैसे ब्रांड्स ई-साइकिल में पाॅपुलर हैं.

undefined

Electric Vehicle आज महंगे पेट्रोल का किफायती सॉल्यूशन बन चुके हैं. भारत में रीचार्जेबल बैटरी वाले स्कूटर से लेकर बाइक और कार भी पॉपुलर होने लगे हैं. सरकार इन्हें प्रोमोट करने के लिए कई तरह की छूट दे रही है. Ola, Ather, Bajaj, TVS, Tata, Hyundai जैसी कंपनियां ज्यादा पावर और लंबा बैकअप वाली नयी-नयी गाड़ियां पेश करती जा रही हैं और युवा इन्हें हाथोंहाथ ले रहे हैं.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola