ePaper

सबसे पॉपुलर कार स्विफ्ट को नए अवतार में पेश करने जा रही मारुति, जानें कैसा होगा रंग-रूप

Updated at : 13 Oct 2023 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
सबसे पॉपुलर कार स्विफ्ट को नए अवतार में पेश करने जा रही मारुति, जानें कैसा होगा रंग-रूप

स्विफ्ट नेक्स्ट जेनरेशन में ओवरऑल फैमिलियर डिजाइन है. मारुति सुजुकी स्विफ्ट के मौजूदा मॉडल का डिजाइन काफी घुमावदार है, जबकि इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल के बाहरी हिस्से को लंबा रखा गया है. इसमें कैरेक्टेरिस्टिक लाइन है, जो इसके डिजाइन को स्पोर्टी बनाता है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : भारत की घरेलू कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी सबसे अधिक पॉपुलर कार स्विफ्ट को नए अवतार में पेश करने की योजना पर तेजी से काम कर रही है. मारुति की जापानी सहयोगी कार निर्माता कंपनी सुजुकी ने टोक्यो मोटर शो से पहले स्विफ्ट नेक्स्ट जेनरेशन की तस्वीरों को टीज किया है. संभावना जाहिर की जा रही है कि आगामी 26 अक्टूबर से पांच नवंबर तक आयोजित होने वाले टोक्यो मोटर शो में स्विफ्ट नेक्स्ट जेनरेशन के कॉन्सेप्ट मॉडल को प्रदर्शित किया जा सकता है. सुजुकी की ओर से जारी की गई तस्वीरों में स्विफ्ट नेक्स्ट जेनरेशन ब्ल्यू और ब्लैक कलर के डुअल-टोन एक्सटीरियर के साथ दिखाया गया है. इसके डिजाइन को भी अपडेट किया गया है. हालांकि, जापानी वाहन निर्माता कंपनी आधिकारिक तौर पर इसे ‘स्विफ्ट कॉन्सेप्ट’ कह रही है, लेकिन बताया यह भी जा रहा है कि यह उत्पादन के लिए तैयार है. स्विफ्ट नेक्स्ट जेनरेशन को 2024 में लॉन्च किया जा सकता है.

मारुति सुजुकी स्विफ्ट नेक्स्ट जेनरेशन में क्या है नया

स्विफ्ट नेक्स्ट जेनरेशन में ओवरऑल फैमिलियर डिजाइन है. मारुति सुजुकी स्विफ्ट के मौजूदा मॉडल का डिजाइन काफी घुमावदार है, जबकि इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल के बाहरी हिस्से को लंबा रखा गया है. इसमें कैरेक्टेरिस्टिक लाइन है, जो इसके डिजाइन को स्पोर्टी बनाता है. इसके साथ ही, इसे बोनट में एक बड़ा अपडेट भी देखा गया है, जिसमें कैरेक्टर लाइन भी शामिल की गई है. सुजुकी ने अपडेटेड ग्रिल डिजाइन और फ्रंट चिन के लिए सिल्वर फिनिश के साथ फ्रंट एंड को भी अपडेट किया है. मौजूदा स्विफ्ट के फ्रंट ग्रिल में लगा सुजुकी लोगो अब ग्रिल के ऊपर स्थित है. नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट के रियर में सुजुकी ने बम्पर को स्पोर्टियर डिजाइन के साथ अपडेट किया है. इसके दोनों किनारों पर टेल लैंप दिया गया है. इसके अलावा, नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट में एक अपडेटेड अलॉय व्हील को डिजाइन किया गया है.

मारुति सुजुकी स्विफ्ट नेक्स्ट जेनरेशन का इंटीरियर

मारुति सुजुकी स्विफ्ट नेक्स्ट जेनरेशन में ब्लैक और ग्रे कलर स्क्रीम के साथ फ्रोंक्स और ब्रेजा के समान डैशबोर्ड डिजाइन है. नई स्विफ्ट कार में फ्रोंक्स और ब्रेजा में दिए गए स्विचगियर जैसे 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग व्हील और एचवीएसी नियंत्रण के लिए टॉगल स्विच भी हैं.

मारुति सुजुकी स्विफ्ट नेक्स्ट जेनरेशन का पावरट्रेन

हालांकि, सुजुकी ने नई स्विफ्ट के साथ पेश किए जाने वाले इंजन या ट्रांसमिशन विकल्पों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उसने कहा है कि कार में हाई कैपिसिटी वाला इंजन होगा, जो ड्राइविंग परफॉर्मेंस और फ्यूल कैपिसिटी के बीच संतुलन बनाएगा.

मारुति सुजुकी स्विफ्ट नेक्स्ट जेनरेशन का इंजन

भारत के बाजार के लिए मौजूदा मॉडल की स्विफ्ट में एक 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर इंजन है, जो 90 एचपी और 113 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड एएमटी के साथ पेश किया जाता है. भारत-स्पेक स्विफ्ट को फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ भी पेश किया गया है.

Also Read: Festival Car Discount Offer: मारुति सुजुकी की इन तीन कारों पर 69,000 तक का डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

मारुति सुजुकी स्विफ्ट नेक्स्ट जेनरेशन के सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मोर्चे पर सुजुकी ने खुलासा किया है कि मारुति सुजुकी स्विफ्ट नेक्स्ट जेनरेशन में डुअल सेंसर ब्रेक सपोर्ट, कोलिजन मेटिगेटिंग ब्रेकिंग, एक एडेप्टिव हाई बीम सिस्टम और एक ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे एडवांस्ड फीचर्स होंगे.

Also Read: इंतजार खत्म! स्विफ्ट में लेन किपिंग के लिए आ गया ये जरूरी बटन, ड्राइविंग में अब आएगा मजा

मारुति सुजुकी स्विफ्ट नेक्स्ट जेनरेशन भारत में कब होगी लॉन्च

मारुति सुजुकी स्विफ्ट नेक्स्ट जेनरेशन की भारत में लॉन्चिंग के बारे में ऑटोमेकर्स का कहा है कि टोक्यो मोटर शो में अपनी आधिकारिक शुरुआत के लिए हम तैयार हैं. हम उम्मीद करते हैं कि मारुति सुजुकी स्विफ्ट नेक्स्ट जेनरेशन अगले साल वर्ष 2024 में किसी समय भारत में लॉन्च की जा सकती है. हुंडई ग्रैंड आई10 निओस और टाटा टियागो को टक्कर देने वाली स्विफ्ट 2005 में लॉन्च होने के बाद से भारत में ग्राहकों के लिए एक लोकप्रिय पसंद रही है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola