Maruti Suzuki ने लॉन्च की फीचर लोडेड नयी Grand Vitara SUV, कीमत 10.45 लाख रुपये से शुरू

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने नये मॉडल ग्रैंड विटारा को पेश किया है. कंपनी ने कहा है कि उसने तेजी से बढ़ते मध्यम आकार के एसयूवी खंड में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए यह मॉडल बाजार में उतारा है.
Maruti Suzuki Grand Vitara SUV Launch: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की नयी एसयूवी ग्रैंड विटारा (SUV Grand Vitara) का इंतजार पूरा हो गया है. देश की सबसे बड़ी पैसेंजर कार कंपनी मारुति सुजुकी ने नये जमाने की टेक्नोलॉजी से लैस इस एसयूवी को भारतीय बाजार में फेस्टिव सीजन (Festive Season) से ठीक पहले लॉन्च कर दिया है. मारुति सुजुकी ने इसके साथ ही ग्रैंड विटारा एसयूवी की कीमतों (SUV Grand Vitara Prices) का भी ऐलान कर दिया है.
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने नये मॉडल ग्रैंड विटारा को पेश किया है. कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उसने तेजी से बढ़ते मध्यम आकार के एसयूवी खंड में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए यह मॉडल बाजार में उतारा है.
नये ग्रैंड विटारा की दिल्ली में शोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये से 19.65 लाख रुपये के बीच है. यह मॉडल मजबूत और हल्की हाइब्रिड तकनीक से लैस है और इसका मुकाबला हुंदै क्रेटा, किया सेल्टॉस और टाटा हैरियर से होगा. एमएसआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी टेकुची ने बयान में कहा कि ग्रैंड विटारा एक स्वच्छ, हरित और कार्बन मुक्त दिशा को खोलती है.
इस मॉडल को 10.45 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेहद प्रतिस्पर्धी मूल्य पर पेश किया गया है. उन्होंने कहा कि इस मॉडल की अब तक 57,000 से अधिक इकाइयां बुक की जा चुकी हैं. एमएसआई देश भर में लगभग 420 नेक्सा डीलरशिप के जरिये इस मॉडल की बिक्री करेगी. हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ यह गाड़ी 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर की ईंधन कुशलता का दावा करती है. (इनपुट : भाषा)
Also Read: Maruti Baleno CNG से लेकर Toyota Urban Cruiser इस महीने होगी लॉन्च, फेस्टिव सीजन को बनाएगी खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










