ePaper

Maruti Suzuki ने वापस मंगायी Grand Vitara SUV की 11,177 यूनिट्स

Updated at : 24 Jan 2023 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
Maruti Suzuki ने वापस मंगायी Grand Vitara SUV की 11,177 यूनिट्स

Maruti Car Recall - मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने एसयूवी मॉडल ग्रांड विटारा की 11,177 इकाइयों को वापस मंगाने की घोषणा की है. कंपनी ने शेयर बाजारों को इसकी सूचना देते हुए कहा कि पिछली सीट की बेल्ट में कुछ तकनीकी खामी को दूर करने के लिए इन वाहनों को वापस मंगाने का फैसला किया गया है.

विज्ञापन

Maruti Suzuki Grand Vitara SUV Recalled: देश की प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने एसयूवी मॉडल ग्रांड विटारा की 11,177 इकाइयों को वापस मंगाने की घोषणा की है. कंपनी ने शेयर बाजारों को इसकी सूचना देते हुए कहा कि पिछली सीट की बेल्ट में कुछ तकनीकी खामी को दूर करने के लिए इन वाहनों को वापस मंगाने का फैसला किया गया है.

प्रभावित इकाइयों का विनिर्माण आठ अगस्त, 2022 से 15 नवंबर, 2022 के बीच हुआ था. ऐसी आशंका है कि ग्रांड विटारा की इन इकाइयों के रियर सीट बेल्ट के ब्रैकेट आगे चलकर ढीले हो सकते हैं. इसी खामी को दूर करने के लिए इन वाहनों को वापस मंगाकर दुरुस्त किया जाएगा.

Also Read: Maruti Suzuki की मिड साइज SUV Grand Vitara विदेशों में मचाएगी धूम, कंपनी ने शुरू किया एक्सपोर्ट

इस बारे में कंपनी की तरफ से वाहन मालिकों को अधिकृत डीलर वर्कशॉप पर लाने के बारे में सूचना दी जाएगी. वहां पर प्रभावित हिस्से का मुआयना कर निःशुल्क उसे बदल दिया जाएगा.

मारुति ने पिछले हफ्ते भी अपने कुछ अन्य मॉडलों की 17,362 इकाइयों को वापस मंगाने की घोषणा की थी. आठ दिसंबर, 2022 से 12 जनवरी, 2023 के बीच बने इन वाहनों के एयरबैग कंट्रोलर को बदला जाएगा.

Also Read: Maruti Suzuki की मिड साइज SUV Grand Vitara विदेशों में मचाएगी धूम, कंपनी ने शुरू किया एक्सपोर्ट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola