Threads लॉन्च करते ही Mark Zuckerberg ने 11 साल बाद किया यह Tweet, आपने देखा क्या?

Mark Zuckerberg Tweet First Time In 11 Years – मार्क जकरबर्ग ने यह ट्वीट अपना नया सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म थ्रेड्स लॉन्च करने के बाद किया है. मेटा के इंस्टाग्राम आधारित टेक्स्ट शेयरिंग यह ऐप काफी हद तक ट्विटर के जैसा है और यह एलन मस्क के माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट काे टक्कर देनेवाला बताया जा रहा है.
Mark Zuckerberg vs Elon Musk : मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने 11 साल में पहला ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने ट्विटर के मालिक एलन मस्क को ट्रोल करने की कोशिश की है. मार्क जकरबर्ग ने यह ट्वीट अपना नया सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म थ्रेड्स लॉन्च करने के बाद किया है. मेटा के इंस्टाग्राम पर आधारित टेक्स्ट शेयरिंग यह ऐप काफी हद तक ट्विटर के जैसा ही है और यह एलन मस्क के स्वामित्व वाले माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट काे टक्कर देनेवाला बताया जा रहा है.
मार्क जुकरबर्ग ने 11 साल बाद किया यह ट्वीट
मार्क जुकरबर्ग ने 100 से ज्यादा देशों में थ्रेड्स ऐप लॉन्च किया है. यह ट्विटर के जैसा एक ऐप है जिस पर कंपनी जनवरी से काम कर रही थी. इस ऐप को लॉन्च करने के बाद मार्क जुकरबर्ग ने 11 साल बाद ट्विटर पर एक ट्वीट किया है. वैसे तो मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ट्विटर पर 2009 से हैं. ऐसे में कहें तो वह नाममात्र के ट्विटर यूजर हैं. वे इस माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं. इससे पहले जुकरबर्ग ने आखिरी ट्वीट 18 जनवरी 2012 में किया था.
Also Read: Meta ने लॉन्च किया Twitter को टक्कर देनेवाला ऐप Threadsट्विटर पर ट्रेंड कर रहा थ्रेड्स
100 से ज्यादा देशों में थ्रेड्स ऐप लॉन्च करने के बाद मार्क जुकरबर्ग ने 11 साल बाद ट्विटर पर एक ट्वीट किया है. ट्विटर पर मार्क जुकरबर्ग का अकाउंट वेरिफाइड नहीं है. इसका मतलब यह है कि उन्होंने सब्सक्रिप्शन नहीं खरीदा है. मेटा के मालिक को ट्विटर पर 5 लाख 80 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, जबकि वह खुद 759 लोगों को फॉलो करते हैं. 6 जुलाई को उन्होंने ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने एक फोटो ट्वीट किया है, जिसमें दो स्पाइडरमैन नजर आ रहे हैं. उनके इस ट्वीट को 1 करोड़ 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और ट्विटर पर थ्रेड्स भी ट्रेंड कर रहा है.
— Mark Zuckerberg (@finkd) July 6, 2023Also Read: Twitter vs Threads : एलन मस्क के ट्विटर पर कितना भारी पड़ेगा मार्क जुकरबर्ग का थ्रेड्स ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










