Mahindra ने बढ़ाई Thar की कीमत, जानिए कौन सा वेरिएंट कितना हुआ महंगा

Updated:
विज्ञापन
Mahindra Thar

महिंद्रा थार खरीदना हुआ महंगा

अगर आप Thar खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. Mahindra ने थारा की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. यहां जानिए किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ाई गई है.

विज्ञापन

Mahindra ने भारत में अपनी पॉपुलर लाइफस्टाइल SUV Thar की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमत के तहत Thar अब ₹43,500 तक महंगी हो गई है. हालांकि, एंट्री-लेवल वेरिएंट AXT 2WD 1.5 डीजल मैनुअल की कीमत ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) पर ही बरकरार रखी गई है.

किस वेरिएंट पर कितनी बढ़ी कीमत?

इस बार सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी LXT 4WD 2.2 डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट में हुई है, जो ₹43,500 महंगा हो गया है. इसके अलावा, LXT 4WD 2.0 पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत ₹41,500 बढ़ी है.

अन्य वेरिएंट्स में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. LXT 4WD 2.2 डीजल मैनुअल ₹39,500 और LXT 4WD 2.0 पेट्रोल मैनुअल अब ₹37,500 महंगे हो गए हैं. LXT 2WD 1.5 डीजल MT और LXT 4WD 2.0 पेट्रोल MT में ₹30,500 की बराबर बढ़ोतरी हुई है.

इस बढ़ोतरी को लेकर Mahindra ने पहले ही हिंट दे दिया था, कि SUV की कीमतों में 2.5% तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे पहले जनवरी में भी Thar की कीमतों में ₹20,000 तक की बढ़ोतरी की गई थी.

इंजन और फीचर्स

Mahindra Thar अपने दमदार लुक और ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी के लिए जानी जाती है. इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 1.5-लीटर और 2.2-लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं. यह SUV मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन में आती है.

इसके अलावा, इसमें RWD (रियर व्हील ड्राइव) और 4×4 ड्राइवट्रेन का ऑप्शन भी दिया गया है, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए और भी खास बनाता है.

जल्द आ सकता है नया फेसलिफ्ट मॉडल

Mahindra Thar का फेसलिफ्ट वर्जन भी जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है. टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल्स से संकेत मिलते हैं, कि इसमें Thar Roxx से इंस्पायर्ड नया हेडलाइट और ग्रिल डिजाइन मिल सकता है. हालांकि, बाकी डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा ही रह सकता है.

उम्मीद है कि नए मॉडल में कुछ मैकेनिकल बदलाव भी देखने को मिले, लेकिन इंजन ऑप्शन्स पहले जैसे ही हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ब्लैक कार खरीदने का सोच रहे हैं? पहले जान लें इसके 5 बड़े नुकसान और सिर्फ 2 फायदे

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola