2026 की शुरुआत के साथ बढ़ेंगे कारों के दाम? महिंद्रा के फैसले से ग्राहकों को राहत

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 Nov 2025 3:56 PM

विज्ञापन

महिंद्रा ने जनवरी प्राइस हाइक रोका

mahindra car prices jan 2026: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा, जनवरी से गाड़ियों की कीमतें नहीं बढ़ेंगी, ग्राहकों को राहत मिलेगी

विज्ञापन

Mahindra Car Prices Jan 2026: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ग्राहकों को राहत देते हुए ऐलान किया है कि कंपनी जनवरी 2025 से अपने वाहनों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं करेगी. यह कदम तब तक बरकरार रहेगा जब तक कच्चे माल की लागत में भारी इजाफा नहीं होता.

हर साल जनवरी में बढ़ती कीमतें, इस बार नहीं

ऑटोमोबाइल कंपनियों की परंपरा रही है कि वे नये साल की शुरुआत में कीमतें बढ़ाती हैं. लेकिन महिंद्रा ने इस बार साफ कहा है कि केवल परंपरा निभाने के लिए दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे.

जीएसटी कटौती का असर ग्राहकों तक

सितंबर में जीएसटी परिषद ने कर दरों में कटौती की थी. छोटी और मध्यम कारों पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया, वहीं बड़ीएसयूवी और लक्जरी गाड़ियों पर कर 50% से घटाकर 40% कर हुआ. महिंद्रा का कहना है कि इस राहत को कमजोर करने वाली कोई चाल कंपनी नहीं चलेगी.

सीईओ का बयान: लागत बढ़ेगी तो ही कीमतें बढ़ेंगी

महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक और सीईओ राजेश जेजुरिकर ने कहा कि कंपनी तभी कीमतें बढ़ाएगी जब उत्पादन लागत में ठोस और स्पष्ट बढ़ोतरी होगी. उन्होंने दोहराया कि मुनाफाखोरी के लिए ग्राहकों पर बोझ नहीं डाला जाएगा.

ग्राहकों को राहत की उम्मीद

महिंद्रा की यह घोषणा उन लाखों ग्राहकों के लिए राहत की खबर है जो जनवरी में नयी गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं. कंपनी का यह कदम बाजार में प्रतिस्पर्धा को भी नया आयाम देगा.

Mahindra XEV 9S: आ रही है आज भारत की पहली 7-Seater Electric SUV

Mahindra XEV 9S लॉन्च: 20 लाख में आयी 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, फीचर्स 80 लाख की गाड़ियों वाले

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola