जैन कम्युनिटी ने की लग्जरी कार पर स्मार्ट डील, एक साथ 186 कार खरीद बचा लिए 21 करोड़ रुपये

Updated:
विज्ञापन
Jain Community Buy 186 Luxury Cars

जैन कम्युनिटी ने एक साथ खरीदीं 186 लग्जरी कारें

Jain Community Buy 186 Luxury Cars: गुजरात के जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) ने कलेक्टिव बाइंग की एक अनोखी पहल की है. जिसके तहत पूरे देश भर के जैन कम्युनिटी के मेंबर्स ने एक साथ 186 लग्जरी कार की खरीदारी की. सबसे खास बात तो उन्हें इस ग्रुप डील पर 21 करोड़ रुपये का फायदा भी हो गया.

विज्ञापन

Jain Community Buy 186 Luxury Cars: धनतेरस पर सोने-चांदी के अलावा गाड़ियों की भी बिक्री खूब होती है. धनतेरस पर खास ऑटो कंपनियां डिस्काउंट और ऑफर्स भी दे रही है. जिससे लोग अपने बजट से लेकर लग्जरी कार तक अपने घर लेकर जा रहे हैं. लेकिन इस धनतेरस गाड़ी खरीदने के मामले में गुजरात के जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) ने एक ऐसी अनोखी पहल की है कि, जिसे जान हर कोई हैरान है. हाल ही में पूरे भारत में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) के कम्युनिटी मेंबर्स ने 60 लाख से 1.34 करोड़ रुपये के बीच कीमत वाली टोटल 186 लग्जरी कारें खरीदीं. जिससे उन्हें लगभग 21 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा भी हुआ. ऐसे में न सिर्फ मेंबर्स को बड़ा फायदा हुआ बल्कि कलेक्टिव बाइंग पर डिलर्स का भी भरोसा बढ़ा है.

Audi, BMW और Mercedes जैसे ब्रांड से की ग्रुप डील

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन ने ये खरीदारी पूरे देश भर में की थी. जिसमें ज्यादातर अहमदाबाद के मेंबर्स थे. बता दें कि, JITO के भारत में लगभग 65,000 मेंबर्स हैं. ऐसे में ऑर्गनाइजेशन ने Audi, BMW, Mercedes और अन्य 15 ब्रांड डिलर्स के साथ मिलकर अपने मेंबर्स के लिए बेहतर कीमत तय कर बड़ी छूट हासिल की है. वहीं, इस बड़े फायदे के बाद अब ऑर्गनाइजेशन इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिसिन और ज्वेलरी जैसे दूसरे सेक्टर्स में भी ऐसे ही कलेक्टिव बाइंग करने की प्लानिंग कर रहा है. इसके लिए JITO ने कलेक्टिव बाइंग के लिए एक अलग विंग भी बनाया है.

इसे लेकर JITO के वाइस-चेयरमैन हिमांशु शाह ने बताया है कि, ‘ग्रुप डील्स हमें ज्यादा मोलभाव करने की पावर देती है. इसमें ब्रांडों को निश्चित मात्रा और कम मार्केटिंग लागत से फायदा होता है, जबकि सदस्यों को बचत होती है. इस ग्रुप डील में ऑर्गनाइजेशन के मेंबर्स ने 149.54 करोड़ रुपये की लक्जरी कारें खरीदीं, जिससे सामूहिक रूप से 21.22 करोड़ रुपये की बचत हुई.’

Kia Carens Clavis EV: कौन-सा वेरिएंट खरीदना रहेगा सबसे बढ़िया?

New-Gen Hyundai Venue की झलक आयी सामने, बॉक्सी लुक और बड़े LED DRL से भरी पड़ी है SUV

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola