ePaper

IPL News: टीवी छोड़कर मोबाइल पर आईपीएल देखने लगे लोग, आंकड़े दे रहे इस बात की गवाही

Updated at : 28 Apr 2023 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
IPL News: टीवी छोड़कर मोबाइल पर आईपीएल देखने लगे लोग, आंकड़े दे रहे इस बात की गवाही

Jio Cinema IPL viewership statistics - रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल स्ट्रीमिंग 73 फीसदी आईपीएल दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही है. वहीं केबल और डीटीएच के पास केवल 27 प्रतिशत दर्शक ही बचे हैं.

विज्ञापन

IPL 2023 News: मोबाइल और कनेक्टेड टीवी पर जियो-सिनेमा द्वारा की जा रही डिजिटल स्ट्रीमिंग, टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के मुकाबले तीन गुना अधिक IPL दर्शकों तक पहुंच रही है. स्कोर (SCORE) रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल स्ट्रीमिंग 73 फीसदी आईपीएल दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही है. वहीं केबल और डीटीएच के पास केवल 27 प्रतिशत दर्शक ही बचे हैं. आईपीएल में विज्ञापनों के प्रभाव को नापने के लिए सिंक्रोनाइज इंडिया और यूनोमर की रिपोर्ट ‘स्कोर’ में यह बात सामने आयी है.

‘स्कोर’ रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि केबल या डीटीएच की तुलना में स्मार्ट टीवी पर आईपीएल को स्ट्रीम करके देखने वाले दर्शकों की तादाद कहीं अधिक है. कनेक्टेड टीवी पर 62% और केबल/डीटीएच पर मात्र 38% दर्शकों ने आईपीएल देखा. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीवी पर दर्शकों की कुल संख्या भी लगातार गिर रही है.

Also Read: Jio Cinema के लिए अब पैसे वसूलेगी रिलायंस, IPL के बाद यूजर्स की जेब होगी ढीली

दर्शकों के आईपीएल देखने के पैटर्न में भी दिलचस्प बदलाव हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 52% लोग टीवी और मोबाइल दोनों पर आईपीएल देखना पसंद करते हैं. 30% दर्शक ऐसे हैं जो केवल मोबाइल पर आईपीएल देखते हैं और केवल 18% अभी भी टीवी से चिपके हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ है कि एक तिहाई दर्शक जियो-सिनेमा से सीधे जुड़े हैं. जबकि 50 फीसदी से अधिक दर्शक मोबाइल और टीवी दोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

सिंक्रोनाइज इंडिया और यूनोमर की स्कोर (SCORE) रिपोर्ट तैयार करने के लिए यूनोमर मार्किट रिसर्च प्लेटफॉर्म पर डेली डेटा इकट्ठा किया जाता है. आईपीएल के पहले दो हफ्तों में लिये गए सैंपल के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है. सैंपल मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, लुधियाना और जयपुर से एकत्रित किये गए हैं.

Also Read: IPL On Jio Cinema: टीवी पर पहले IPL मैच को मिले 40 फीसदी कम एडवरटाइजर्स, डिजिटल ने लगायी बड़ी सेंध

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola