नये साल पर कार खरीदना होगा महंगा, हुंदै मोटर इंडिया ने बढ़ाए दाम, नयी कीमतें 1 जनवरी 2026 से लागू

Updated:
विज्ञापन
Hyundai India Car Prices Hike January 2026

हुंदै मोटर इंडिया ने बढ़ाए कारों के दाम, 1 जनवरी से होगी 0.6% महंगी / फोटो हुंदै से

Hyundai India Car Prices Hike January 2026: हुंदै मोटर इंडिया ने 1 जनवरी से सभी कारों की कीमतों में 0.6% बढ़ोतरी का ऐलान किया है. ग्रैंड i10 निओस से लेकर आयोनिक 5 तक सभी मॉडल महंगे होंगे.

विज्ञापन

Hyundai India Car Prices Hike January 2026 : नये साल पर कार खरीदना महंगा होगा. भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया ने घोषणा की है कि 1 जनवरी से उसके सभी मॉडलों की कीमतों में औसतन 0.6% की बढ़ोतरी होगी. कंपनी ने यह कदम कच्चे माल और कीमती धातुओं की बढ़ती लागत को देखते हुए उठाया है.

1. नये साल का तोहफा: कीमतें बढ़ीं

नये साल की शुरुआत में ही कार खरीदारों को झटका लगा है. हुंदै ने साफ किया है कि उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी के चलते अब ग्राहकों पर इसका असर पड़ेगा.

2. कितनी बढ़ोतरी होगी?

कंपनी ने बताया कि सभी मॉडलों की कीमतों में औसतन 0.6% की वृद्धि होगी. यानी अगर किसी कार की कीमत 10 लाख रुपये है तो अब वह लगभग 60,000 रुपये तक महंगी हो सकती है.

3. कौन-कौन से मॉडल होंगे महंगे

हुंदै की लोकप्रिय हैचबैक ग्रैंड i10 निओस से लेकर प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV आयोनिक 5 तक सभी गाड़ियों पर यह बढ़ोतरी लागू होगी. इनकी मौजूदा कीमतें 5.47 लाख रुपये से लेकर 47 लाख रुपये से अधिक हैं.

4. क्यों बढ़े दाम?

कंपनी ने कहा कि कीमती धातुओं और जिंस उत्पादों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. उत्पादन लागत को नियंत्रित करने के प्रयासों के बावजूद अब इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है.

5. ग्राहकों पर असर (Hyundai India Car Prices Hike January 2026)

हालांकि कंपनी का दावा है कि यह बढ़ोतरी मामूली है, लेकिन कार खरीदने वालों के बजट पर सीधा इसका असर पड़ेगा. खासकर एंट्री-लेवल कारों के खरीदारों को EMI और डाउन पेमेंट में अतिरिक्त बोझ उठाना होगा.

यह भी पढ़ें: एक छोटी सी चूक और हो जाएंगे हादसे का शिकार, कोहरे में गाड़ी चलाते समय जरूर रखें ये 6 बातें याद

यह भी पढ़ें: ठंड में भी नई जैसी चलेगी आपकी कार, बस फॉलो कर लें ये विंटर केयर टिप्स

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola