ePaper

WhatsApp पर बिना ग्रुप बनाये ज्यादा से ज्यादा लोगों को एक साथ कैसे सेंड करें मैसेज?

Updated at : 24 Oct 2021 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp पर बिना ग्रुप बनाये ज्यादा से ज्यादा लोगों को एक साथ कैसे सेंड करें मैसेज?

WhatsApp Tricks: पॉपुलर मैसेंजर व्हाट्सऐप यूजर्स की सुविधा के लिए नये-नये फीचर्स लाता रहता है. ऐसा ही एक फीचर है New Broadcast का. इसके जरिये आप बिना ग्रुप बनाये एक ही मैसेज 264 लोगों को भेज सकते हैं.

विज्ञापन

WhatsApp Tricks: पॉपुलर मैसेंजर व्हाट्सऐप यूजर्स की सुविधा के लिए नये-नये फीचर्स लाता रहता है. ऐसा ही एक फीचर है New Broadcast का. इसके जरिये आप बिना ग्रुप बनाये एक ही मैसेज 264 लोगों को भेज सकते हैं.

कई बार हमें कोई खास मैसेज कई लोगों को भेजना होता है और हम उन लोगों को एक-एक करके मैसेज भेजते हैं. लेकिन न्यू ब्रॉडकास्ट फीचर के जरिये हम वही मैसेज एक साथ 256 लोगों को सेंड कर सकते हैं. इसके लिए ग्रुप क्रिएट करने की भी जरूरत नहीं है.

WhatsApp के नये New Broadcast फीचर की मदद से एक साथ 256 लोगों तक को एक ही मैसेज भेजने के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन में WhatsApp ओपन करें. इसके बाद आपको टॉप में राइट साइड में तीन डॉट्स नजर आएंगे, इन पर क्लिक करें.

Also Read: WhatsApp New Feature: बदला ग्रुप कॉलिंग का अंदाज, ऐसे करेगा काम

यहां आपके सामने कई सारे ऑप्शंस आ जाएंगे. इनमें से आपको New Broadcast को सेलेक्ट करना होगा. आप जैसे ही New Broadcast पर क्लिक करेंगे, आपके सामने कॉन्टैक्ट लिस्ट आ जाएगी.

अब आप जिस जिसको भी मैसेज भेजना चाहते हैं, उन्हें सेलेक्ट कर लें. इतना करने के बाद आपके सामने चैट विंडो आयेगी. अब आखिर में जो भी मैसेज आपको भेजना है, ग्रीन टिक पर क्लिक करके इन सबको भेज सकते हैं.

Also Read: WhatsApp Trick: बिना मोबाइल नंबर शो किये ऐसे भेजें मैसेज, जानें सीक्रेट तरीका

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola