KBC 12 Play Along: ऐसे मिलेगा अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका
kbc play along 2020 registration, app download, How To play : सोनी चैनल और सोनी लिव ऐप पर आज रात 9 बजे से अमिताभ बच्चन एक बार फिर से Kaun Banega Crorepati 12 लेकर आ रहे हैं. इस बार Har Din 10 Lakhpati बनने का मौका भी आपके पास होगा यानी केबीसी प्ले एलॉन्ग के जरिये. इसका मतलब यह हुआ कि केबीसी की हॉट सीट तक पहुंचे बिना भी आप अपने घर बैठे भी केबीसी खेलते हुए लाखों रुपये जी सकते हैं.
ऐसे तय होता है हॉट सीट का सफर
केबीसी सोनी लिव ऐप पर प्ले अलॉन्ग खेलने वालों के बीच लीडर बोर्ड में आगे चलने वाले कुछ लकी कंटेस्टेंट्स को फिनाले वीक में बुलाया जाता है. सभी प्रतिभागियों की किस्मत का फैसला लीडर बोर्ड के अंकों के आधार पर होता है. वहीं, इनमें से एक विजेता को नयी कार गिफ्ट की जाती है.
प्ले अलॉन्ग खेलने के लिए ऐप डाउनलोड करें
अगर आप भी केबीसी प्ले अलॉन्ग खेलना चाहते हैं, तो आपको अपने मोबाइल में सोनी लिव (Sony Liv) ऐप डाउनलोड करना होगा. अमिताभ बच्चन हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट से जो सवाल पूछते हैं, वही सवाल आपको आपके मोबाइल स्क्रीन पर भी नजर आएगा. खास बात यह है कि अगर आप किसी सवाल का गलत जवाब देते हैं तो आपके प्वाइंट्स कम नहीं होंगे.
बिगबी करेंगे विनर्स के नाम की घोषणा
केबीसी शो में हर रोज 10 विजेताओं के नामों की घोषणा की जाती है. तमाम प्ले अलॉन्ग खेलने वाले दर्शकों में 10 नाम ऐसे होते हैं जिन्हें टॉप 10 में शामिल किया जाता है. नामों की लिस्ट कंटेस्टेंट्स के प्वाइंट्स के आधार पर बनती है. हफ्ते में पांच दिन 50 प्ले अलॉन्ग विनर्स के नाम घोषित किये जाते हैं.
सवाल दर सवाल आगे बढ़ते जाएं
अगर आपने अभी तक प्ले अलॉन्ग के जरिये केबीसी नहीं खेला है, तो आपको बता दें कि जिस तरह से हॉट सीट पर बैठा कंटेस्टेंट एक-एक सवाल का जवाब देकर पड़ाव में आगे बढ़ता है. ठीक उसी तरह से घर बैठे प्ले अलॉन्ग खेलने वाले दर्शक भी एक-एक सवाल का सही जवाब देकर प्वाइंट्स कमाते हैं.
Play Along में हर रोज जीतें लाखों रुपये, टीम में भी खेल सकते हैं
केबीसी में जो लोग इस बार हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाए हैं, वे भी घर बैठे लाखों कमा सकते हैं. सोनीलिव (SonyLIV) ऐप ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में प्ले अलॉन्ग (Play Along) के साथ लोग घर बैठे ही रियलटाइम में सवालों के जवाब देकर लाखों रुपये जीत सकते हैं. प्ले अलॉन्ग में रोजाना 10 लखपति चुने जाएंगे. अर्थात, हर रोज 10 विजेताओं को 1-1 लाख रुपये दिये जाएंगे.
दूसरों को रेफर कर कमाएं प्वाइंट्स Refer and Earn Points
केबीसी प्ले अलॉन्ग में एक और खास बात है सोनी लिव ऐप यूजर्स अन्य लोगों को रेफर या फिर इनवाइट करके भी अपने प्वाइंट्स बढ़ा सकते हैं. इससे उन्हें कई फायदे होंगे. जैसे कि सोनी लिव का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा और जीतने वाले को मोबाइल से लेकर कार जैसे कई गिफ्ट मिलेंगे.
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए