Aadhaar और PAN कार्ड WhatsApp के जरिये करें डाउनलोड, ये है तरीका
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Nov 2022 9:26 PM
भारत सरकार की डिजिलॉकर (Digilocker) सर्विस अब व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर भी उपलब्ध है. आप MyGov हेल्पडेस्क व्हाट्सऐप चैटबॉट के जरिये डिजिलॉकर से आधार कार्ड (Adhar Card) और पैन कार्ड (PAN Card) जैसे अपने डॉक्यूमेंट्स आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. आइए जानें कैसे-
Download Aadhaar PAN On WhatsApp : मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) का डेवलप किया गया डिजिलॉकर (Digilocker) अब इंस्टैंट मैसेंजर व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर भी उपलब्ध है.
डिजिलॉकर (Digilocker) में आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे- व्हीकल रजिस्ट्रेशन (RC), ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और मार्कशीट (Marksheet) को सेव कर सकते हैं. हालांकि, इस सर्विस के लिए डेडिकेटेड डिजिलॉकर वेबसाइट और ऐप मौजूद है.
Also Read: WhatsApp ने लॉन्च किया कम्युनिटी फीचर, अब एक साथ जोड़ पाएंगे 50 ग्रुप्स
भारत सरकार की यह सर्विस अब व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर भी उपलब्ध है. आप MyGov हेल्पडेस्क व्हाट्सऐप चैटबॉट के जरिये डिजिलॉकर से आधार कार्ड (Adhar Card) और पैन कार्ड (PAN Card) जैसे अपने डॉक्यूमेंट्स आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. आइए जानें कैसे-
-
सबसे पहले आपको MyGov हेल्पडेस्क कॉन्टैक्ट नंबर +91 9013151515 अपने फोन में सेव करना है
-
अब आपको अपना व्हाट्सऐप ओपन करके कॉन्टैक्ट लिस्ट रिफ्रेश कर लेना है
-
अब आपको मायगॉव हेल्पडेस्क चैटबॉट को सर्च करके ओपन करना है
-
इसके बाद मायगॉव हेल्पडेस्क चैटबॉट को Hi का मैसेज भेजना है
-
इस चैटबॉट में आपको डिजिलॉकर या कोविन में एक सर्विस चुनने का ऑप्शन मिलेगा
-
यहां आपको डिजिलॉकर सर्विसेस चुननी है, इसके बाद Yes पर टैप कर दें
-
अब हेल्पडेस्क चैटबॉट आपसे डिजिलॉकर अकाउंट के बारे में पूछेगा
-
फिर चैटबॉट आपसे आपके 12 अंकों वाला आधार नबंर से डिजिलॉकर अकाउंट को लिंक और ऑथेंटिकेट करने को कहेगा. इसके बाद आधार नंबर डालें और सेंट करें
-
अब आपको एक ओटीपी मिलेगा, जिसे दी गई जगह पर फीड करने से आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हो जाएगा
-
चैटबॉट लिस्ट में डिजिलॉकर अकाउंट के साथ लिंक डॉक्यूमेंट दिखेगा
-
उसके बाद डाउनलोड, टाइप, सेंड नंबर का ऑप्शन दिखेगा
-
इस तरह आपका डॉक्यूमेंट पीडीएफ फॉर्मैट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










