Honda CBR150R हुआ अपडेट, नए शेड में दिखा ज्यादा अग्रेसिव

Published by :Shivani Shah
Published at :17 Apr 2026 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
Honda CBR150R

2026 होंडा सीबीआर150आर / फोटो- होंडा मलेशिया ऑफिशियल

Honda की पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक CBR150R का 2026 अपडेट मलेशिया में लॉन्च हो गया है. इस नए अपडेट में कंपनी ने बाइक को नये कलर ऑप्शन में पेश किया है, हालांकि बाइक में किसी तरह का अन्य बदलाव नहीं किया गया है.

विज्ञापन

स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वालों के लिए Honda ने अपनी पॉपुलर CBR150R को एक नया स्टाइलिश ट्विस्ट दिया है. 2026 अपडेट के तहत कंपनी ने इस बाइक में नया कलर ऑप्शन जोड़ा है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा अग्रेसिव और अट्रैक्टिव हो गया है. नए अपडेट के साथ बाइक को कंपनी ने मलेशिया में लॉन्च किया है. खास बात यह है कि बिना किसी मैकेनिकल बदलाव के सिर्फ नए रंग के जरिए ही बाइक की अपील को और बेहतर बनाया गया है, जो इसे यंगस्टर्स के बीच और भी खास बना सकता है.

नया कलर कैसा है?

CBR150R के लिए जो नया रंग पेश किया गया है, वह ब्लैक बेस में आता है, जिसमें ऑरेंज हाइलाइट्स दिए गए हैं. ये हाइलाइट्स हेडलाइट सेक्शन, फ्यूल टैंक के ऊपर, इंजन काउल और टेल सेक्शन पर नजर आते हैं. बाइक की फेयरिंग पर CBR150R की बैजिंग दी गई है, जबकि इंजन काउल पर Honda का लोगो मौजूद है. कुल मिलाकर यह नया शेड बाइक के स्पोर्टी कैरेक्टर को और बेहतर तरीके से उभारता है.

अन्य कलर ऑप्शन भी मौजूद

इस नए ब्लैक-ऑरेंज शेड के अलावा, CBR150R अब सिल्वर रंग और Honda के आइकॉनिक ट्राईकलर फिनिश में भी उपलब्ध है. यह ट्राईकलर स्कीम काफी हद तक Honda CBR1000RR Fireblade से इंस्पायर्ड है, जो इसे एक प्रीमियम फील देती है.

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

इस अपडेट में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जबकि बाइक के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन पहले जैसे ही हैं. इसमें 150cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 16bhp की पावर और 13.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

कीमत और उपलब्धता

मलेशिया में Honda CBR150R की कीमत RM13,399 (लगभग 3.16 लाख रुपये) रखी गई है. फिलहाल इस अपडेट को भारत में लॉन्च करने को लेकर कंपनी ने कोई ऐलान नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: नये डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आया Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola