Honda Activa 2025: नये फीचर्स, कीमत और आने वाले 7G मॉडल की यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Oct 2025 5:01 PM

विज्ञापन

Honda Activa फीचर्स, कीमत और Activa 7G अपडेट की जानकारी

Honda Activa 2025: दिवाली धनतेरस पर नयी स्कूटी लेने का प्लान कर रहे हैं, तो होंडा एक्टिवा को कंसीडर कर सकते हैं. जानें नये फीचर्स, कीमत, इंजन अपग्रेड और जनवरी 2026 में आने वाली Activa 7G की डिटेल्स.

विज्ञापन

Honda Activa का सफर हर साल हुआ अपग्रेड: Honda Activa भारत की सबसे भरोसेमंद स्कूटरों में से एक है. 2009 में इसका अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च हुआ था, जिसमें बेहतर माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस थी. 2013 में कंपनी ने Activa-i पेश किया, जो हल्का और रोजमर्रा की सवारी के लिए बढ़ियाथा. इसके बाद Activa 125 ने पावर पसंद करने वाले राइडर्स के लिए जगह बनायी. 2020 से 2025 तक Honda ने लगातार Activa को अपडेट किया, जिससे हमें Activa 6G और 2025 एडिशन देखने को मिले.

Honda Activa 2025 में क्या नया है?

Honda ने 24 जनवरी 2025 को अपनी नयी Activa 6G (2025 Edition) लॉन्च की. इसमें कई तकनीकी बदलाव और नये फीचर्स जोड़े गए हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

नया मॉडल 109.51cc के PGM-Fi इंजन के साथ आता है, जो अब और स्मूद परफॉर्मेंस देता है. यह इंजन OBD-2B एमिशन स्टैंडर्ड्स के अनुसार है, यानी अब ज्यादा ईंधन-किफायती और पर्यावरण के अनुकूल है. इसमें Idle-Stop-Start फीचर भी दिया गया है, जिससे ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन खुद बंद होकर ऑटोमैटिक स्टार्ट हो जाता है.

डिस्प्ले और फीचर्स

Activa H-Smart मॉडल में TFT Display दिया गया है, जो एक स्मार्टवॉच जैसी स्क्रीनहै. अब इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी, Honda Road Sync App, और Smart Find फीचर जैसे आधुनिक विकल्प मिलते हैं. राइडर बिना चाबी के स्कूटर स्टार्ट कर सकता है. यह फीचर Keyless Ignition कहलाता है.

नया लुक और कलर

Honda Activa 2025 में नया डिजाइन और आकर्षक रंग दिये गए हैं, जैसे Decent Blue और RebelRed. तीन वेरिएंट- Standard, DLX और H-Smart में यह उपलब्ध है.

कीमत

नयी Activa की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹80,950 से शुरू होती है, जो पिछले मॉडल से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन फीचर्स के हिसाब से वाजिब है.

Honda Activa 7G: अगला बड़ा अपडेट

Honda Activa का अगला वर्जन यानी Activa 7G जनवरी 2026 में आने की उम्मीद है. इसकी कीमत ₹80,000 से ₹90,000 के बीच हो सकती है.

यह मॉडल TVS Jupiter CNG, PURE EV EPluto7G और Hero Pleasure Plus Xtec जैसे स्कूटरों को टक्कर देगा. Activa 7G में डिजाइन में कुछ बदलाव, नये कलर और फ्रंट-रीयर टेलिस्कोपिक सस्पेंशन जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. इसमें वही 109cc एयर-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया जाएगा, जो 7.6 HP की पावर और 8.8 Nm टॉर्क देता है.

Honda Activa 2025 ने स्कूटर सेगमेंट में हर बार तकनीकी और डिजिटल अपग्रेड के साथ वापसी की है. चाहे स्मार्ट फीचर्स हों या बेहतर माइलेज- यह हर राइडर के लिए परफेक्ट विकल्प है.

हीरो स्प्लेंडर से सस्ते 5 जबरदस्त इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलती है शानदार रेंज और बचत

1.5 लाख के बजट में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स रहेंगे बेस्ट, चेक करें लिस्ट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola