क्या हीरो स्प्लेंडर भारत की सबसे ज्यादा चोरी होने वाली बाइक है?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 Aug 2025 5:03 PM

विज्ञापन

Hero Splendor क्यों है चोरों की पहली पसंद?

Hero Splendor भारत की सबसे ज्यादा चोरी होने वाली बाइक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Splendor चोरी के मामलों में सबसे आगे है. जानें इसकी वजह और सुरक्षा उपाय

विज्ञापन

भारत में बाइक चोरों की पहली पसंद अगर कोई मॉडल है, तो वह है हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor). देशभर से आ रही रिपोर्ट्स इस बात की पुष्टि करती हैं कि हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) न सिर्फ सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है, बल्कि यह सबसे ज्यादा चोरी होने वाली बाइक भी बन चुकी है.

रिपोर्ट्स क्या कहती हैं?

हाल ही में आई हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लुधियाना में चोरी हुई कुल 56 बाइकों में से 35 बाइक हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) थीं. यानी करीब 72% चोरी की घटनाएं सिर्फ हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) से जुड़ीथीं. यह आंकड़ा बताता है कि हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) देशभर में बाइक चोरों की टॉप चॉइसहै.

इसी तरह डीएनए इंडिया और टाइम्स ऑफ इंडिया की न्यूज रिपोर्ट्स में भी बताया गया है कि हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) भारत की सबसे ज्यादा चोरी की जाने वाली बाइक है. वहीं, स्कूटर सेगमेंट में होंडा एक्टिवा (Honda Activa) सबसे आगे है.

Hero Splendor ही क्यों चोरों की पसंद?

ज्यादा पॉपुलैरिटी – Hero Splendor भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों में से एक है.

स्पेयर पार्ट्स की डिमांड – इसके पार्ट्स की डिमांड पूरे देश में है, इसलिए चोरी की गई बाइक को आसानी से खोलकर बेच दिया जाता है.

रीसेल वैल्यू – पुरानी हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) भी अच्छे दाम में बिक जाती है.

लो-प्रोफाइल मॉडल – सड़क पर हजारों हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) होने के कारण चोरी की गई बाइक को पहचानना मुश्किल हो जाता है.

ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हीरो स्प्लेंडर की चोरी रोकने के उपाय

अगर आपके पास भी हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) है, तो सावधान रहने की जरूरत है. आप इन टिप्स से अपनी बाइक को सुरक्षित रख सकते हैं:

GPS ट्रैकर लगवाएं

डबल लॉक सिस्टम का इस्तेमाल करें

बाइक हमेशा सुरक्षित पार्किंग में रखें

सिक्योरिटी अलार्म इंस्टॉल करें.

हीरो स्प्लेंडर है, तो बाइक की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दें

हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) भारत की सबसे भरोसेमंद और सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक जरूर है, लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी ही इसे चोरों की पहली पसंद भी बना देती है. अगर आप भी हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) चलाते हैं, तो आपको इसकी सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए.

Hero Splendor Theft Guard: स्प्लेंडर को चोरों से बचाने की तकनीक देख आप भी बोलेंगे- 21 तोपों की सलामी डिजर्व करता है बनानेवाला

Hero Splendor और Glamour बनीं और भी स्मार्ट, अब मिलेगी ज्यादा माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola