Google की पेरेंट कंपनी Alphabet करेगी 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी, पढ़ें पूरी खबर

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Jan 2023 6:02 PM

विज्ञापन

गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने कहा कि वह 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है, जो उसकी दुनियाभर में मौजूद वर्कफोर्स का लगभग 6 प्रतिशत है. गूगल सीईओ सुंदर पिचई ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में यह जानकारी देते हुए कहा कि वह इससे जुड़े फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं.

विज्ञापन

Google To Layoff 12000 Employees : गूगल (Google) की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक (Alphabet Inc.) अपने 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई (Sundar Pichai) ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स के साथ साझा किये गए एक स्टाफ मेमो में यह बात कही है.

ग्लोबल वर्कफोर्स के लगभग 6% की छंटनी

गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने शुक्रवार, 20 जनवरी को कहा कि वह 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है, जो उसकी दुनियाभर में मौजूद वर्कफोर्स का लगभग 6 प्रतिशत है. ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है.

Also Read: Swiggy Layoffs: स्विगी के कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार, कंपनी ने इस वजह से लिया फैसला

Google CEO ने क्या कहा?

गूगल सीईओ सुंदर पिचई ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में यह जानकारी देते हुए कहा कि वह इससे जुड़े फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं. पिचाई ने कहा, यह हमारा फोकस बढ़ाने, कॉस्ट बेस में बदलाव करने और हमारे टैलेंट और पूंजी को हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में लगाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण क्षण हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola